जबलपुरमध्य प्रदेश

जमीन पर बैठकर सांसद राकेश सिंह ने देखा मन की बात का 100 वें एपिसोड का लाइव प्रसारण

जबलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जा रही मन की बात के आकाशवाणी से 100 वें एपिसोड के लिए रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे भाजपा महानगर द्वारा प्रत्येक बूथ में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों के साथ लाइव प्रसारण देखते हुए बात सुनी गई।
इसी क्रम में सांसद राकेश सिंह सहित मानस भवन राइट टाउन में मन की बात सुनी गई। इस आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। देखते ही देखते मानस भवन फुल हो गया। हालात ऐसे बने कि सांसद राकेश सिंह को सीढ़ियों पर बैठकर मन की बात सुनना पड़ी। उन्होंने सीढ़ियों बैठा देख अन्य भाजपा नेता भी बैठ गये। इसके पहले सांसद ने कहा है कि प्रधानमंत्री जी मन की बात के जरिए पूरी तरह गैर राजनैतिक लेकिन सामाजिक और देश को प्रेरणा देने वाले विषयों पर जनमानस से चर्चा करते है। चर्चा इतनी सहज, आत्मीय और प्रेरणादायक होती है कि इस चर्चा से देश में एक सकारात्मक परिवर्तनों का दौर प्रारम्भ हुआ है। मन की बात आकाशवाणी पर प्रसारित किये जाने वाला अत्यंत लोकप्रिय कार्यक्रम है जिसके माध्यम से देश की जनता से संवाद किया जाता है।

मन की बात कि शुरूआत तब से हुई

इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 को किया गया था। यह कार्यक्रम 52 भाषाओं एवं बोलियों के साथ ही 11 विदेशी भाषाओं में एक साथ प्रसारित होता है। यह कार्यक्रम इतना लोकप्रिय है कि 27 जनवरी 2015 में अमेरिका के तत्कालीन प्रधानमंत्री बराक ओबामा ने भी प्रधानमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया एवं देश की जनता के पत्रों के उत्तर दिए थे।

इस कार्यक्रम में लोग खुलकर बातें करते है

मन की बात के सभी एपिसोड में एक अंतर्निहित विषय रहा लोगो के साथ संबंध स्थापित करना। प्रधानमंत्री जी एक ऐसा वातावरण निर्माण करने के लिए जाने जाते है जहां लोग उनसे खुलकर बात कर सकते है। सभी प्रसारणों का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के साथ चरित्र निर्माण करना है।

इन जगहों पर भी कार्यक्रम हुए

विधायक अशोक रोहाणी ने अटल बिहारी बाजपेई मंडल स्थित आकाशवाणी केंद्र कटंगा में मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान आकाशवाणी केंद्र का स्टाफ, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष राव, पूर्व पार्षद अमित अग्रवाल, वार्ड प्रभारी अश्विनी पासी आदि उपस्थित थे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने दीनदयाल मंडल के अतंर्गत भंवरताल कल्चरल स्ट्रीट में राज्यसभा सदस्य सुमित्रा बाल्मीकि ने सिविल लाइन स्थित शासकीय आवास में, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू रानी दुर्गावती मंडल के वीर सावरकर वार्ड,एकता चौक राम मंदिर में, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे तिलक मंडल के राधाकृष्णन वार्ड सिंधी कैंप भानतालैया में, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन विवेकांनद मंडल के कस्तूरबा गांधी स्थित भाजपा कार्यालय रानीताल में, पूर्व विधायक अंचल सोनकर सिद्धबाबा में,शरद जैन हनुमानताल में, हरेन्द्रजीत सिंह सेठीनगर में, सदानंद गोडबोले तिलक भूमि तलैया में मंडल में सामूहिक रूप से मन की बात सुनी।

संबंधित खबरें...

Back to top button