Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दुबई के अल हम्मदी टावर में सुबह-शाम गूंजेगा ‘वक्रतुंड महाकाय’

दुबई के अल हम्मदी टावर में रहने वाले हिंदू परिवार नौ दिवसीय गणेश उत्सव श्रद्धा और विधि-विधान से मनाएंगे। पूजन, मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान कराने के लिए जबलपुर के पंडित संदीप कृष्ण शास्त्री को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। 
दुबई के अल हम्मदी टावर में सुबह-शाम गूंजेगा ‘वक्रतुंड महाकाय’
जबलपुर के पंडित संदीप कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं के घर पूजन कराते हुए।

जबलपुर। सात समंदर पार दुबई में रह रहे सनातनी भारतीयों के घरों और सोसायटी में गणपति बप्पा की भक्ति का माहौल दिखाई देगा। दुबई के अल हम्मदी टावर में गणेश उत्सव के दौरान सुबह-शाम ‘वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभा’ के मंत्र गूंजेंगे। यहां रहने वाले हिंदू समुदाय ने गणेश पूजन, अनुष्ठान और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए जबलपुर के पंडित संदीप कृष्ण शास्त्री को विशेष रूप से आमंत्रित किया है।

पूजन-अनुष्ठान के लिए बुलाया

शास्त्री के अनुसार, अल हम्मदी टावर में रहने वाले हिंदू परिवार सोसायटी और अपने-अपने घरों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं की स्थापना कर रहे हैं। विदेश में रहते हुए भी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को उसी श्रद्धा और आस्था के साथ जीवंत रखना सराहनीय है। इसी उद्देश्य से समुदाय की ओर से उन्हें पूजन-अर्चन और अनुष्ठान कराने के लिए दुबई आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की झांकी निकालेगी कांग्रेस, अनंत चतुर्दशी के लिए प्रशासन से मांगी अनुमति

9 दिन चलेगा विशेष अनुष्ठान

गणेश उत्सव के अवसर पर हिंदू समुदाय की ओर से नौ दिवसीय विशेष अनुष्ठान आयोजित किया गया है। इसमें विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन, मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। पंडित संदीप कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक और शुभारंभ के देवता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले प्रथम पूज्य भगवान गणेश का स्मरण करने की परंपरा है। ऐसे में विदेश की धरती पर भारतीय परिवारों द्वारा गणेश उत्सव मनाना अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने का सुंदर उदाहरण है। 

ये भी पढ़ें: चिन्मय मिशन के 75 साल पूरे! टेम्स नदी पर पहली बार गंगा आरती, लंदन में दिखा भारत की संस्कृति का रंग

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts