भोपालमध्य प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बोले- मनोज मुंतशिर के डीएनए में गड़बड़ी, भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे

भोपाल। गीतकार मनोज मुंतशिर के राहुल गांधी को लेकर दिए बयान पर मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने नराजगी जताई। मुंतशिर पर हमला करते हुए डॉ. गोविंद ने कहा कि अगर उन्होंने से शब्द कहे हैं तो उनके डीएनए में दिक्कत है। गोविंद सिंह ने कहा- ये कवि हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। किसी के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने, अभद्र तरीके से अपमानजनक बातें बोलने वाले कवियों के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करना चाहिए। इसके अलावा जिन्होंने ऐसे कवियों को आमंत्रित किया है, उन पर सरकार को कार्रवाई करना चाहिए।

क्या कहा था मुंतशिर ने

मनोज मुंतशिर सोमवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में थे। यहां उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर हमला किया था। मुंतशिर ने कहा था कि विदेशी माता से पैदा बेटा राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता है। उन्होंने चाणक्य नीति का हवाला देते हुए कहा था – हमें बहुत दुख होता है जब एक गैरजिम्मेदार राजनेता कहता है कि हमारे देश के सैनिक चीन के सैनिकों से पिट रहे हैं। मुंतशिर ने कहा कि इतनी शर्मनाक भाषा का प्रयोग कोई कैसे कर सकता है? लेकिन मैं उसे क्या दोष दूं। मैंने चाणक्य को पढ़ा है। उनका स्टेटमेंट कोट कर रहा हूं। उन्होंने (चाणक्य) कहा है कि विदेशी माता से पैदा हुआ बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता है। प्रॉब्लम DNA का है।

वीडियो में देखें, नेता प्रतिपक्ष ने क्या कहा

क्या है मामला

9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सैनिकों की चीनी आर्मी से झड़प हुई थी। भारतीय सेना ने उन्हें पीटते हुए खदेड़ दिया था। इस झड़प में करीब 30 चीनी सैनिक घायल हुए थे। इसके कई वीडियो भी सामने आए थे। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया था कि चीन ने भारत के 2,000 वर्ग किमी क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। 20 भारतीय जवानों की जान ले ली और ‘अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों की पिटाई कर रहा है। इसे लेकर भाजपा और सरकार ने भी उन्हें घेरा है।

विदेशी माता से पैदा हुआ बेटा कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता, प्रॉब्लम DNA का है : मनोज मुंतशिर

संबंधित खबरें...

Back to top button