Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

होर्मुज का नाम बदलने का नया पैंतरा! ट्रंप ने ईरान से जंग के बीच बताया चौंकाने वाला नाम, जानकर चौंक जाएंगे!

ईरान से जारी जंग और बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने सवाल उठाया कि अगर होर्मुज अमेरिका के नियंत्रण में है तो इसका नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ क्यों न कर दिया जाए।
होर्मुज का नाम बदलने का नया पैंतरा! ट्रंप ने ईरान से जंग के बीच बताया चौंकाने वाला नाम, जानकर चौंक जाएंगे!
डोनाल्ड ट्रंप- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ कर देना चाहिए।

ईरान के साथ चल रहे युद्ध और बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर एक और बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में सवाल उठाया कि अगर होर्मुज अब अमेरिका के नियंत्रण में है, तो इसका नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ क्यों न कर दिया जाए। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बेहद बढ़ा हुआ है। होर्मुज  को लेकर पहले भी ट्रंप कई बार अपनी बात रख चुके हैं।

ट्रंप बोले- होर्मुज का नाम ‘ट्रंप स्ट्रेट’ क्यों नहीं?

डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर लिखा कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब अमेरिका के नियंत्रण में है, तो इसका नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ कर देना चाहिए। ट्रंप ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि अमेरिका की तरह यह जलडमरूमध्य भी पहले से ज्यादा ‘हॉट’ होगा। उनके इस बयान को ईरान के साथ जारी तनाव और होर्मुज को लेकर अमेरिकी रुख से जोड़कर देखा जा रहा है। ट्रंप इससे पहले भी होर्मुज को लेकर ऐसा बयान दे चुके हैं, जिसने दुनिया का ध्यान खींचा था।

/img/99/1788401515824

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद ट्रंप का बड़ा दावा, ‘होर्मुज पर लगभग पूरा नियंत्रण’, ‘समझौते में कोई दिलचस्पी नहीं’

पहले होर्मुज का नक्शा शेयर कर मचा चुके हैं हलचल

कुछ समय पहले ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का एक नक्शा सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस नक्शे में उन्होंने होर्मुज को NEW U.S. Territory यानी अमेरिका का नया क्षेत्र बताया था। इस पोस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई थी। होर्मुज किसी एक देश का इलाका नहीं है और यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण रास्ता माना जाता है। ऐसे में ट्रंप का इसे अमेरिकी क्षेत्र बताने वाला पोस्ट काफी चर्चा में रहा। अब ‘ट्रंप स्ट्रेट’ नाम रखने की बात ने इस पूरे मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

/img/99/1787462179165

नाम बदलने को लेकर पहले भी चर्चा में रहे हैं ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप पहले भी समुद्री और भौगोलिक क्षेत्रों के नाम बदलने को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनके कार्यकाल में मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर ‘अमेरिका की खाड़ी’ करने का फैसला लिया गया था। इसके बाद अमेरिका में कुछ डिजिटल मैप सेवाओं पर भी इसका बदला हुआ नाम दिखाई देने लगा था। इस फैसले को लेकर अमेरिका के बाहर भी काफी चर्चा हुई थी। ट्रंप ने कनाडा से जुड़े ओंटारियो झील के नाम को बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने का आदेश देने की बात भी कही थी। यह फैसला अमेरिका-कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव के दौर में सामने आया था।

ट्रंप ने जारी किया ‘होर्मुज मैप’,‘New US Territory’ लिखकर  किया शेयर, स्ट्रेट को बताया अमेरिका का ‘नया इलाका’!

आखिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। इस समुद्री रास्ते की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दुनिया के तेल और गैस कारोबार का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है। खाड़ी देशों से निकलने वाला ऊर्जा संसाधनों का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री मार्ग के जरिए दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंचता है। यही वजह है कि होर्मुज में तनाव बढ़ना सिर्फ अमेरिका और ईरान के लिए ही चिंता की बात नहीं है, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।

होर्मुज में तनाव बढ़ा तो महंगा हो सकता है तेल

अगर किसी वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होती है, तो इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर पड़ सकता है। तेल की सप्लाई में रुकावट आने की आशंका से दुनिया के बाजारों में कीमतें बढ़ सकती हैं। इसका असर पेट्रोल, डीजल और दूसरे ईंधनों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा समुद्री व्यापार, बीमा और जहाजों के संचालन की लागत भी बढ़ सकती है। इसलिए दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकतें होर्मुज में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखती हैं।

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बढ़ी चिंता

ईरान और अमेरिका के बीच मौजूदा तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का महत्व और बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच सैन्य और राजनीतिक तनाव का असर इस समुद्री रास्ते पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अगर यहां जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक प्रभावित होती है, तो इसका असर सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहेगा। एशिया, यूरोप और दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार प्रभावित हो सकता है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts