इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर : रमजान में बाजार गुलजार, सऊदी अरब की अजवा खजूर की विशेष मांग; देखें VIDEO

इंदौर। रमजान माह शुरू होते ही बजार गुलजार हो गए है। रमजान के रोजदार अपने रोजा इफ्तार बिना खजूर के नहीं करते हैं। इस कारण से इस्लामिक रोजा खोलने के पहले एक खजूर खाते हैं। वहीं अब देशभर में जहां खजूर की डिमांड बहुत अधिक हो गई है, वहीं पर सऊदी अरब से आने वाली खजूर की भी काफी डिमांड है।

बाजारों में मिल रही अजवा खजूर

बजारों में 2000 से 25 सौ रुपए किलो तक यह अजवा खजूर बाजारों में मिल रही है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कई फायदेमंद विटामिन भी पाए जाते हैं। इस कारण से रमजान के साथ-साथ अब लोग इन्हें अपने भोजन और आहार के साथ आज कल लेते हुए दिखाई देते हैं।

इन देशों से आती है खजूर

प्राचीन मान्यता है कि अल्लाह के रसूल भी रमजान में उसकी यारी के लिए खजूर का इस्तेमाल करते थे। यह शरीर में काफी फायदेमंद होती है। इस कारण से परंपरा का निर्वाह करते हुए रोजा करने वाले लोग इस समय खजूर से रोजा खोल अपनी इफ्तार करते हैं। भारत में आयात के लिए प्रमुख देश इराक, ईरान, सऊदी अरब और मिस्र के देश शामिल है। जहां से भारत में खजूर आती है और रोजा रखने वाले रोजेदारों को यह अब बाजार में आसानी से मिल रही है।

खजूर में होते हैं जरूरी न्यूट्रिएंट्स

रिसर्च के अनुसार, एक दिन के लिए जरूरी फाइबर्स सिर्फ खजूर खाकर बॉडी को मिल सकते हैं। सिर्फ फाइबर्स ही नहीं बल्कि खजूर में मौजूद जरूरी न्यूट्रिएंट्स की वजह से ही रमजान में खजूर खाकर रोजा खोलते हैं।

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button