धर्मलाइफस्टाइल

Diwali Rangoli Designs: घर में बनाएं रंगोली, फूलों और दीयों का भी करें इस्तेमाल; यहां देखें रंगोली की डिजाइन

त्योहारों पर रंगोली बनाने की परंपरा भारत में काफी पुरानी है। वहीं दिवाली के दिन भी लोग अपने घरों के मुख्य दरवाजे या फिर आंगन में अलग-अलग तरह के रंगों को मिलाकर और फूलों की मदद से रंगोली बनाते हैं। हालांकि कई बार त्योहार पर हम बहुत व्यस्त रहते हैं और समय की कमी होती है। ऐसे में आप इन सबसे सिंपल रंगोली के डिजाइन से अपने घर को सजा सकते हैं।

दीये से सजी रंगोली

दिवाली पर अगर आप दीये वाली रंगोली बनाना चाहते हैं। तो आप ये डिजाइन बना सकते हैं, इससे आपके घर की शोभा बढ़ जाएगी। आप इसे किसी कोने में भी बना सकते हैं। ये देखने में बहुत खूबसूरत लगती है।

गणेश वाली रंगोली

दिवाली पर रंगोली में सबसे ज्यादा गणेश बनाए जाते हैं। आप पूजा के स्थान पर गणेश की ये सिंपल रंगोली बना सकते हैं। दीपक से सजाने के बाद ये रंगोली बेहद खूसबूरत लगती है।

मोर की डिजाइन की रंगोली

दिवाली पर काफी लोग मोर की डिजाइन की रंगोली भी बनाते हैं। वहीं इस अगर दिए के साथ सजा दिया जाए तो ये और भी खूबसूरत दिखने लगती है। आप मोर और दीए के साथ ये रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।

फूलों की रंगोली

दिवाली के दिन अगर आप गुलाल की रंगोली नहीं बनाना चाहते, तो आप फूलों की रंगोली भी बना सकते हैं। फूलों की रंगोली अच्छी लगने के साथ ही जल्दी भी बन जाती है। गेंदे के फूल और गुलाब के पत्तों के अलावा भी आप कई अलग तरह के फूलों से इस रंगोली को तैयार कर सकते हैं।

चावल और दालों से बनी रंगोली

दिवाली के दिन आप चावल और अलग-अलग तरह की दालों का इस्तेमाल करके भी रंगोली बना सकते हैं। ये अच्छी दिखने के साथ ही कुछ अलग भी लगेगी।

संबंधित खबरें...

Back to top button