भोपालमध्य प्रदेश

Congress के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ली चुटकी, कहा- 2023 में जनता कांग्रेस से हाथ जोड़ लेगी

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जो ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान है वो पहले से ही शुरू हो गया था। कमलनाथ ने अभी विधानसभा से हाथ जोड़ लिए थे। नेता प्रतिपक्ष ने कमलनाथ गुट के विधायकों से जोड़ लिए और उन विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष से जोड़ लिए। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री के भाषण से हाथ जोड़ लिए थे।

‘2023 में जनता कांग्रेस से हाथ जोड़ लेगी’

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि अब सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से हाथ जोड़ लिए हैं। साल 2023 में जनता कांग्रेस से हाथ जोड़ लेगी। अरुण यादव ने कमलनाथ से जोड़ लिए हैं। ये स्थिति है कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की।

‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की स्थिति विचित्र

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की स्थिति विचित्र है। जिस तरह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ असल में भारत तोड़ो यात्रा बनकर रह गई है। वही हश्र इनके ‘हाथ जोड़ो अभियान’ का भी होगा।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button