ताजा खबरराष्ट्रीय

Earthquake : इंडोनेशिया में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई 7.0 तीव्रता

तुबन। इंडोनेशिया के तुबन में शुक्रवार दोपहर 3:25 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण(USGS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.0 दर्ज की गई। ये भूकंप इंडोनेशिया के तुबन से 96 किमी उत्तर में आया। अभी तक भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

अन्य खबरें भी पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में फुटब्रिज गिरने से 6 लोग घायल

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बैसाखी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां चेनानी ब्लॉक के बैन गांव के बेनी संगम में एक फुटब्रिज गिरने से छह लोग घायल हो गए। पुलिस और अन्य टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। एसएसपी डॉ. विनोद ने बताया कि, मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

झारखंड लैंड स्कैम केस में ED ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

रांची। लैंड स्कैम मामले में ED ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। IAS अधिकारी छवि रंजन के खिलाफ झारखंड, बंगाल व बिहार में करीब 22 ठिकानों पर गुरुवार को ईडी ने छापेमारी की थी। गिरफ्तार आरोपियों का नाम अफसर अली, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, तल्हा खान, प्रदीप बागची, भानु प्रताप प्रसाद और फैयाज खान बताया जा रहा है। इनसे जमीन घोटाला मामले में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

संबलपुर हिंसा पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह- कट्टरवादी लोग सर उठा रहे हैं

फाइल फोटो

भुवनेश्वर। हनुमान जयंती पर संबलपुर में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, ओडिशा जैसे शांत सांस्कृतिक राज्य में आज अलगाववादी, कट्टरवादी लोग सर उठा रहे हैं। हनुमान जयंती और रामनवमी जैसे पर्व पर शोभायात्रा पर पथराव हो रहा है, यह ओडिशा और देश को कबूल नहीं।

महाराष्ट्र के पालघर में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 2 लोगों की मौत

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके में अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गुरुवार रात करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, विरार के मनवेलपाड़ा से कारगिल इलाके के बीच रैली निकाली गई थी। लोग अंबेडकर जयंती रैली के बाद घर लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। वहीं पालघर पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें...

Back to top button