इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

उज्जैन में 3 दिन रहे दिग्गी राजा : कार्यकर्ताओं से मिल कर लिया फीडबैक, कई नेताओं के घर भी गए; देखें VIDEO

उज्जैन। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं का दौरा जारी है। वहीं तीन दिनों तक शहर में रहकर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने हर गुट के नेता के घर जाकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है। कोई गुटबाजी और कलह जैसी स्थिति नहीं है।

दिग्गी ने एकजुटता का पाठ पढ़ाया

प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह उज्जैन आए और पूरे 3 दिनों तक शहर में रहकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी नब्ज टटोलते रहे। इस बार दिग्विजय सिंह के उज्जैन दौरे की खास बात यह रही कि वह उज्जैन प्रवास के दौरान हर गुट के नेता के घर गए और एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए नजर आए।

कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा

शनिवार शाम को उज्जैन से रवाना होने से पहले दिग्विजय सिंह शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया के निवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां पर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी सामंजस्य और एकजुटता बनाए रखने की बात कहते हुए चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। यहीं पर दिग्विजय सिंह ने मीडिया के साथ बातचीत में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है।

(इनपुट- संदीप पांडला)

ये भी पढ़ें: उज्जैन में दो कार हुई बेकाबू : एक पार्क में तो दूसरी दुकान में जा घुसी, लाखों रुपए का नुकसान; एक कार चालक गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button