अन्यखेलताजा खबर

Diamond League 2023 : इतिहास रचने से चूके नीरज चोपड़ा, डायमंड लीग में जीता सिल्वर; 83.80 मीटर भाला फेंककर दूसरे नंबर पर रहे

यूजीन। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल 2023 में दूसरा स्थान हासिल किया। वे पिछले साल जीता हुआ अपना खिताब बचाने में नाकाम रहे। शनिवार (16 सितंबर) देर रात अमेरिका के ओरेगन में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान अपने दूसरे प्रयास में 83.80 मीटर दूर थ्रो फेंका। यह फाइनल में नीरज चोपड़ा का बेस्ट स्कोर रहा। चेक रिपब्लिक के जैकब वादलेच ने 84.24 मीटर के स्कोर के साथ गोल्ड जीता। वहीं फिनिश थ्रोअर ओलिवर हेलांडर (83.74 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे।

डायमंड लीग फाइनल्स में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन:

  • पहला प्रयास- फाउल
  • दूसरा प्रयास- 83.80 मीटर
  • तीसरा प्रयास- 81.37 मीटर
  • चौथा प्रयास- फाउल
  • पांचवां प्रयास- 80.74 मीटर
  • छठा प्रयास- 80.90 मीटर

डायमंड लीग फाइनल्स में सभी 6 खिलाड़ियों का बेस्ट थ्रो-

  1. जैकब वाडलेच (चेक गणराज्य)- 84.24 मीटर
  2. नीरज चोपड़ा (भारत)- 83.80 मीटर
  3. ओलिवर हेलैंडर (फिनलैंड)- 83.74 मीटर
  4. एंड्रियन मर्डारे (मोल्डोवा)- 81.79 मीटर
  5. कर्टिस थॉम्पसन (यूएसए)- 77.01 मीटर
  6. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 74.71 मीटर

ऐसे बनाई बनाई थी फाइनल में जगह

दोहा डायमंड लीग में नीरज ने 88.67 मीटर दूर भाला फेंककर टॉप पोजीशन हासिल की थी, जबकि लुसाने डायमंड लीग में भी उन्होंने 87.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पहला स्थान हासिल किया। इंजरी के चलते नीरज चोपड़ा ने मोनाको लेग मिस किया था। वहीं नीरज ने ज्यूरिख डायमंड लीग में 85.71 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने कुल 23 अंकों के साथ डायमंड लीग फाइनल्स में जगह बनाई।

नीरज का रिकॉर्ड

  • 2016 में जूनियर विश्व चैंपियनश्पि और दक्षिण एशियाई खेल में स्वर्ण पदक।
  • 2018 में राष्ट्रमंडल खेल और एशियाड में स्वर्ण पदक।
  • 2020 में टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक।
  • 2022 में डायमंड लीग में स्वर्ण पदक।

पेरिस ओलंपिक के लिए भी किया क्वालिफाई

पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने के लिए कम से कम 85.50 मीटर की दूरी हासिल करना जरूरी है और नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर की दूरी हासिल की। पेरिस ओलिंपिक की शुरुआत 26 जुलाई 2024 से होगी, जो 11 अगस्त तक खेला जाएगा।

ओलिंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के अलावा 25 साल के नीरज चोपड़ा डायमंड लीग चैंपियन भी हैं। चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो 89.94 मीटर है जो उन्होंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था।

ये भी पढ़ें- Diamond League 2023: नीरज चोपड़ा का जलवा बरकरार, लुसाने डायमंड लीग में जीता गोल्ड, 87.66 मीटर थ्रो के साथ टॉप पर

संबंधित खबरें...

Back to top button