PlayBreaking News

धार:कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, छात्रों की मांगों और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

धार के धरमपुरी में कांग्रेस ने छात्रों की मांगों के समर्थन और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर छात्रों की मांगों पर कार्रवाई, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।
Follow on Google News
धरमपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ज्ञापन देते हुए

धार। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमपुरी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश और जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के मार्गदर्शन में बुधवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल, नेहरू पार्क धरमपुरी में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन छात्रों की मांगों के समर्थन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया।

राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार अंजली गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों की मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक कार्रवाई, लोकतांत्रिक अधिकारों एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित करने, राहुल गांधी की गिरफ्तारी प्रकरण की निष्पक्ष समीक्षा कराने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने की मांग की गई।

ये भी पढ़ें: कटनी में सड़क हादसा : बनारस से इंदौर जा रही बस 20 फीट गहरी खाई में गिरी, कई यात्री घायल

जनता और छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार और नगर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान मलिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता और छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: बारिश में बदहाल हरदा जिला अस्पताल! गंदगी के बीच इलाज कराने को मजबूर मरीज, संक्रमण का खतरा बढ़ा

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान मलिक, पार्षद जावेद खान, अकील जमीदार, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील भाऊ, त्रिलोक पिपले, महिला कांग्रेस अध्यक्ष धामनोद राजकुमारी खराड़े, आदिवासी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मलखान पटेल, विजय कीर, मनोहर सिंह लंबू, सुदामा सेन, मिथुन सरपंच, मांगीलाल मुकाती, करण सिंह सोलंकी, अजील खान, नादिर खान, नरेंद्र तोमर, सचिन मौर्य, कुंदन, शहबाज खान, अकबर कीर, कान्हा नायक, पूनम ठाकुर, इसरार खान, बिट्टू, सबीय खान, गोकुल प्रसाद महाजन, हुकुम सिंह राठौड़, इमरान अली, जय सिंह पटेल, अशोक यादव, अनवर बारिया, विक्की खराड़े, अरबाज, अमजद पठान, तफज्जुल खान, जुबेर खान, अशरफ मैकेनिक, नईम बाबा, सल्लू नेता, फैजान कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य मौजूद रहे।

Edited By: Sumit Shrivastava

Sunny Riporter
By Sunny Riporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts