PlayBreaking News

धामनोद:NSS का प्लास्टिक मुक्त जागरुकता अभियान, विद्यार्थियों ने उठाया कचरा

आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस कॉलेज, धामनोद की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा निर्देशक डॉ. आर. के. पाटीदार सर के सान्निध्य में प्लास्टिक मुक्त नगर अभियान के अंतर्गत नगर में व्यापक स्वच्छता और जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य नगर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
Follow on Google News
NSS का प्लास्टिक मुक्त जागरुकता अभियान, विद्यार्थियों ने उठाया कचरा
NSS का प्लास्टिक मुक्त जागरुकता अभियान

धामनोद। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक और पॉलिथीन को इकट्ठा कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के आखिर में सभी ने स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त धामनोद को करने का संकल्प लिया।

आदर्श स्कूल से गुलझरा क्षेत्र तक चला अभियान

अभियान की शुरुआत आदर्श स्कूल से हुई, जो गुलझरा क्षेत्र तक संचालित किया गया। इस दौरान NSS स्वयंसेवकों ने सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में फैली प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट सामग्री का संग्रह कर नगर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश दिया। साथ ही नागरिकों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

वन विभाग में पदोन्नति पर विवाद: आरक्षण नियमों की अनदेखी का आरोप, SC-ST कर्मचारियों ने उठाए सवाल

डॉ. आर. के. पाटीदार ने किया श्रमदान

कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक क्षण वह रहा जब निर्देशक डॉ. आर. के. पाटीदार सर ने खुद स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए अपने हाथों से सड़क पर पड़ी पॉलिथीन और प्लास्टिक सामग्री को उठाकर श्रमदान किया। NSS स्वयंसेवकों और नगरवासियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Breaking News

NSS प्रभारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस अभियान का संचालन NSS प्रभारी प्रमोद कुमार बामनिया के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। इसके साथ ही सभी को प्लास्टिक मुक्त नगर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

बेटमा में कांग्रेस का प्रदर्शन: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त धामनोद का लिया संकल्प

कार्यक्रम के आखिर में सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त धामनोद के निर्माण का संकल्प लिया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता और सामाजिक सहभागिता की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने इस अभियान को लगातार जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।

Edited By: Rohit Sharma

Sunny Riporter
By Sunny Riporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts