इंदौरमध्य प्रदेश

धामनोद-मांडू मार्ग पर सड़क हादसा : तीर्थयात्रियों का वाहन ट्रक से टकराया, दो लोगों की मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धामनोद-मांडू मार्ग पर ग्राम तलवाड़ा में पावागढ़ माताजी के दर्शन कर लौट रहा तीर्थयात्रियों का वाहन ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा आज सुबह 3:45 बजे हुआ है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के अमरावती जिले के करीब 22 दर्शनार्थी गुजरात में पावागढ़ माताजी के दर्शन करके महाराष्ट्र के अमरावती जिले लौट रहे थे। तभी अचानक नालछा थाना क्षेत्र के ग्राम तलवाड़ा के मुख्य चौराहे पर महाराष्ट्र की तरफ से आ रहे अंगूर से भरे ट्रक से पावागढ़ से दर्शन कर लौट रहा वाहन टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दर्शनार्थियों से भरे वाहन के चालक का शव बुरी तरह फंस गया था। जिसे बाद पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा कांच फोड़कर वाहन चालक को बाहर निकाला गया। इस हादसे में वाहन चालक और एक दर्शनार्थी सुनील बंसीलाल की मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल, चालक की पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें- इंदौर: आदिवासी युवती की मौत मामले ने लिया राजनीतिक रूप, पूर्व सीएम कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस विधायकों का जांच दल रवाना

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button