Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जनगणना अधिकारी बनकर पहुंची पुलिस:खुल गया करोड़ों के सट्टे का खेल

देवास जिले के कन्नौद में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने अंतर्राज्यीय सट्टा नेटवर्क चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 12.10 लाख रुपये नकद और सट्टे का रिकॉर्ड जब्त किया है।
खुल गया करोड़ों के सट्टे का खेल
इंदौर/देवास - देवास जिले में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कन्नौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर सट्टा खाईवाली संचालित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 लाख 10 हजार रुपये नकद, सट्टा रजिस्टर और हिसाब-किताब से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। देवास पुलिस के अनुसार जिले में संगठित अपराध, जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

 

जनगणना अधिकारी बनकर की रेकी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन और एसडीओपी आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक तहजीब काजी ने विशेष टीम गठित की।पुलिस को सूचना मिली थी कि कन्नौद के पीपल्दा रोड स्थित वार्ड क्रमांक 11 में बड़े स्तर पर सट्टा खाईवाली संचालित की जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने दो दिनों तक जनगणना अधिकारी बनकर इलाके में गुप्त रेकी की और फिर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

 

दो आरोपी फरार, मुख्य सट्टा कारोबारी गिरफ्तार

दबिश के दौरान मौके से दो आरोपी फरार हो गए, जबकि पुलिस ने संदीप पिता ओमप्रकाश (41) निवासी पीपल्दा रोड, वार्ड क्रमांक 11 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से सट्टा अंक लिखे रजिस्टर, एक साल का हिसाब-किताब और 12.10 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

/img/67/1779335678360

 

और पढ़ें: हनीट्रैप केस : छत्तीसगढ़ के DIG स्तर के अफसर का भी वीडियो बनाने का दावा, भोपाल में होती थी श्वेता-रेशू की मुलाकात, इंदौर होटल में अफसर से संपर्क की चर्चा

राजस्थान से नागपुर तक फैला नेटवर्क

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह उज्जैन, इंदौर, चापड़ा, कोटा (राजस्थान) और नागपुर तक सट्टा खाईवाली का नेटवर्क संचालित कर रहा था। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों, आर्थिक लेनदेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

और पढ़ें: Summer Skin Care: धूप से स्किन को बचाने के लिए खाएं ये चीजें, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीपक भोण्डे, सहायक उपनिरीक्षक मोहनलाल पंवार, आरक्षक राहुल सोनी, निकेतन परमार और महिला आरक्षक मुस्कान चौहान की विशेष भूमिका रही।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts