अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

हवाई सफर में लड़ बैठे पति-पत्नी… करने लगे मारपीट तो करानी पड़ी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा मामला

इंटरनेशनल डेस्क। पति-पत्नी का रिश्ता काफी खास होता है। जिसमें लड़ाई-झगड़े के साथ-साथ प्यार भी काफी ज्यादा होता है। कई बार कपल्स को शॉपिंग मॉल या बाजारों में भी झगड़ते हुए देखा जाता है। लेकिन एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कपल का झगड़ा एक उड़ती फ्लाइट में हुआ, लड़ाई इतनी बढ़ गई कि फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाने की नौबत आ गई।

दरअसल, Aer Lingus की फ्लाइट EI738 ने बलिन से उड़ान भरी थी। उड़ान के करीब एक घंटे बाद ही क्रू ने इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा की। फ्लाइट में अचानक पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया और हालात इतने बेकाबू हो गए कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सोशल मीडिया पर कई यात्रियों ने अपने अनुभव भी शेयर किए और इस घटना की खबरें भी तेजी से वायरल हो रही है।

बुरी तरह से लड़ने लगे कपल

दरअसल, फ्लाइट में कपल बुरी तरह से लड़ने लगा था। बढ़ते झगड़े के बीच क्रू ने दोनों कपल्स को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों मारपीट पर उतारू थे। हालात कंट्रोल से बाहर होता देखा Aer Lingus के पायलट ने कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी और मजबूरन फ्लाइट की नैनटेस एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना का खामियाजा कपल्स के साथ-साथ यात्रियों को भी उठाना पड़ा।

महिला के चेहरे पर आई चोट

लड़ाई के दौरान महिला के चेहरे पर चोट भी आई थी, जिसकी वजह से फ्लाइट लैंड होने के बाद उसके पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आखिरकार दो घंटे की देरी के बाद फ्लाइट ने वापस उड़ान भरी और Palma De Mallorca Airport पर पहुंचा। विमान में सवार यात्रियों ने इस घटना पर अपनी निराशा जाहिर की है।

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 में सेंसेशन बने तुर्की के शूटर, बिना गियर के ही साधा सिल्वर पर निशाना, लोगों को लगे बहुत कूल

संबंधित खबरें...

Back to top button