बालाघाट के नवाज ने किया बॉलीवुड में डेब्यू :फिल्म ‘गर्वनर’ में दिखेगा अभिनय का दम, मनोज बाजपेयी के साथ साझा करेंगे स्क्रीन

बालाघाट के युवा कलाकार मोहम्मद नवाज खान ने रंगमंच से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वे जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘गर्वनर’ में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। उनकी यह उपलब्धि बालाघाट के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
फिल्म ‘गर्वनर’ में दिखेगा अभिनय का दम, मनोज बाजपेयी के साथ साझा करेंगे स्क्रीन
नवाज खान

बालाघाट। रंगमंच से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले मोहम्मद नवाज खान ने शुक्रवार को यहां अपने अभिनय सफर और संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि अभिनय की प्रेरणा उन्हें परिवार से मिली। उनके पिता मोहम्मद फैय्याज खान भारतीय नौसेना में कार्यरत रहे हैं और स्वयं भी सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं, जिसके कारण बचपन से ही उनका झुकाव रंगमंच की ओर रहा।

ये भी पढ़ें: Don 3 Controversy : रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के विवाद में सलमान खान की एंट्री, क्या सुलझेगा मामला?

बड़ौदा से थिएटर और एक्टिंग की ली शिक्षा

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने महाराजा छत्रपति शिवाजी यूनिवर्सिटी, बड़ौदा से थिएटर और अभिनय की विधिवत शिक्षा प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों गोवा, मुंबई, दिल्ली और मणिपुर में कई नाट्य प्रस्तुतियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारा। कोविड महामारी के दौरान अभिनय गतिविधियां प्रभावित हुर्इं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और बाद में हैदराबाद से अपनी मास्टर डिग्री पूरी की।

दो साल पहले पहुंचे मुंबई

वर्ष 2024 में मुंबई पहुंचकर उन्होंने थिएटर के साथ-साथ ग्राफिक डिजाइनिंग का कार्य भी किया और लगातार ऑडिशन देते रहे। मुंबई में उनकी मुलाकात कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से हुई, जिसके बाद उन्हें फिल्म ‘गर्वनर’ में अभिनय का अवसर मिला। यह फिल्म 1990 के आर्थिक संकट की पृष्ठर्भमि पर आधारित है। नवाज खान ने बताया कि यह फिल्म जून में रिलीज हो सकती है। उनकी यह सफलता छोटे शहरों के युवाओं के लिए यह संदेश देती है कि मेहनत और लगन से बड़े सपने भी साकार किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Tata Tiago EV 2026 लॉन्च: जानिए Punch EV के मुकाबले कौन-सी इलेक्ट्रिक कार है बेहतर

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts