राष्ट्रीय

दिल्ली : रोहिणी में गॉड ग्रेस बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, जांच में सामने आई ये वजह

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आग लगने की खबर सामने आई है। यहां रोहिणी के सेक्टर 3 में स्थित गॉड ग्रेस बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई है। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

प्राथमिक जांच में सामने आई आग लगने की वजह

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को बैंक्वेट हाल में अचानक आग लग गई। आग जैसे ही फैली तो पास में रखा सिलेंडर फट गया और उसके बाद आग काफी तेजी से फैलने लगी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इससे पहले अक्टूबर में ही पहले सप्ताह में दिल्ली के गांधीनगर इलाके में नेहरू गली में मौजूद जय अंबे नाम की दुकान में भीषण आग लगी थी। हालांकि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।

ये भी पढ़ें- भारत ने किया ‘अग्नि प्राइम’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र में भारत का बड़ा कदम

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button