इंदौरमध्य प्रदेश

रतलाम की स्वर्णा सोनी बनी वलसाड की पहली महिला लोको पायलट, MP का बढ़ाया मान

मप्र के रतलाम में जिले की होनहार बेटी स्वर्णा सोनी गुजरात के वलसाड में पहली लोको पायलट बन गई हैं। स्वर्णा इस उपलब्धि ने मप्र के साथ ही रतलाम जिले का नाम रोशन कर दिया है। वलसाड पश्चिम रेलवे के मुंबई डिवीजन में आता है।

वलसाड में कोई महिला नहीं थी लोको पायलट

सवर्णा 2016 में असिस्टेंट लोको पायलट बनी थीं। वर्तमान में पदोन्नति होने पर अब वह लोको पायलट बन गई हैं। स्वर्णा से पहले तक वलसाड में कोई महिला लोको पायलट नहीं थी।

6 सालों की मेहनत रंग लाई

रतलाम शहर में जन्मी स्वर्णा बचपन से ही होनहार रहीं। स्वर्णा ने अपनी स्कूली शिक्षा रतलाम में ही पूरी की। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद स्वर्णा रेलवे के मुम्बई डिवीजन के वलसाड में 2016 में सहायक लोको पायलट के पद पर नियुक्त हुई थी। 6 सालों की मेहनत के बाद 24 जुलाई को पदोन्नति मिली है।

स्वर्णा के पति राकेश हिरामण तायड़े भी वलसाड में रसायन एवं धातु-कर्मी अधीक्षक के पद पर नियुक्त हैं। स्वर्णा के एक छोटा भाई और एक बहन है। भाई शुभम सोनी ई.कम्युनिकेशन से इंजीनियर है। छोटी बहन सुरभि सोनी माइक्रो बायलॉजी से एमएससी फाइनल कर रही है।

ये भी पढ़ें: रीवा : पोल्ट्री फार्म में सरपंच पति का जला हुआ शव मिला, ग्रामीणों में आक्रोश

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button