इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर में भीषण हादसा : डिवाइडर से टकराकर बाइक हुई चकनाचूर; एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

इंदौर। मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच इंदौरा के तुकोगंज पुलिस क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चकनाचूर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ये दुर्घटना शुक्रवार रात को हुई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, तुकोगंज थाना क्षेत्र के घंटाघर चौराहा पर देर रात बाइक (MP 09 VN 6894) डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चकनाचूर हो गई। बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वेदांत के रूप में हुई है, जो एक उसका साथी आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार वेदांत निजी कंपनी में एचआर हेड के पद पर काम करता था। जबकि, घायल आशीष आईटी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। पुलिस ने वेदांत का शव एमवाय अस्पताल भिजवाया गया है।

पुलिस मामले की कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना से आहत परिजन अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए अभी उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे की तुकोगंज पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: इंदौर PFI जासूसी केस : सोनू मंसूरी की कोर्ट में पेशी आज, रुपए देने वाले पूर्व पार्षद के भतीजे से भी हुई पूछताछ; जांच के लिए SIT गठित

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button