
नई दिल्ली। राजधानी के कंझावला में हुई घटना को लेकर पुलिस के रवैये पर महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पुलिस द्वारा मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, पहले पत्रकारों को FIR की धमकी से डराया जा रहा था। अब पुलिस मीडिया के साथियों के साथ इस तरह धक्कामुक्की और मरपीट कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।
स्वाति मालीवाल ने कहा- ना जांच हुई ना…
स्वाति मालीवाल ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा- ना जांच हुई ना गवाहों से पूछताछ, अपने आप फैसला सुना दिया की सिर्फ ऐक्सिडेंट है… क्या छुपाने की कोशिश है?
ना जाँच हुई ना गवाहों से पूछताछ, अपने आप फ़ैसला सुना दिया की सिर्फ़ ऐक्सिडेंट है… क्या छुपाने की कोशिश है? #Delhi
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 2, 2023
स्वाति मालीवाल ने शेयर किया वीडियो
इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक वीडियो शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा कि, पहले पत्रकारों को FIR की धमकी से डराया जा रहा था और अब पुलिस मीडिया के साथियों के साथ इस तरह धक्कामुक्की और मरपीट कर रहे हैं। चल क्या रहा है ये? पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के चक्कर में मीडिया को भी काम करने नहीं दे रही। लोकतंत्र में मीडिया की आवाज़ को दबाना तानाशाही के संकेत हैं।
वीडियो में क्या है
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिल्ली पुलिस मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट और धक्कामुक्की करते नजर आ रही है। पुलिस ने पहले मीडिया को चुप करवाने के लिए मामला भड़काने का आरोप लगाते हुए एफआईआर करने की धमकी दी। इसके बाद मीडिया के वहां पूछताछ करने पर पुलिस मीडिया कर्मियों से धक्कामुक्की और मारपीट करती नजर आई।
पहले पत्रकारों को FIR की धमकी से डराया जा रहा था और अब पुलिस मीडिया के साथियों के साथ इस तरह धक्कामुक्की और मरपीट कर रहे हैं।
चल क्या रहा है ये? पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के चक्कर में मीडिया को भी काम करने नहीं दे रही। लोकतंत्र में मीडिया की आवाज़ को दबाना तानाशाही के संकेत हैं। pic.twitter.com/TljUdcWUOW— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 2, 2023
स्वाति मालीवाल ने पुलिस से पूछे ये सवाल
– क्या लड़की के साथ यौन शोषण हुआ?
– कितने KM तक लड़की को घसीटा?
– क्या कहीं चेक पोस्ट या PCR नहीं थी?
– PCR कॉल पर क्या एक्शन हुआ?
– न्यू ईयर पर क्या सुरक्षा इंतजाम थे?
जारी कर चुकी हैं समन
स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा समन जारी किया था। उन्होंने कहा था कि लोग शराब पीकर गाड़ी चला कैसे रहे थे? उनके ऊपर कोई एक्शन नहीं हुआ? क्या दिल्ली पुलिस की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी कल राजधानी में। दिल्ली महिला आयोग ने समन जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे केस की जांच की जाएगी।
कार ने लड़की को 4KM तक घसीटा
दिल्ली के कंझावला इलाके में 31 दिसंबर को कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चश्मदीद ने बताया- कार में फंसा था शव
घटना के चश्मदीद दीपक का कहना था कि, सुबह के समय करीब 3:15 बजे दीपक दूध की डिलीवरी का इंतजार कर रहे थे, तभी कार को आते देखा। कार सामान्य गति में थी और देखने से लग रहा था कि उसे चलाने वाला नॉर्मल है। कार में पीछे के पहियों से तेज आवाज आ रही थी। शव जब तक कार में फंसा रहा, तब तक कार को इधर-उधर कर दौड़ाते रहे। जब शव गिर गया तो वे उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। दीपक बेगमपुर तक बलेनो कार के पीछे गया।
5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस घटना में कार सवार पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल (27) है।
5 आरोपियो में से एक बीजेपी नेता है। इसका नाम मनोज मित्तल है, जिसकी सुल्तानपुरी में राशन की दुकान है। हादसे के समय वो कार में मौजूद था।
ये भी पढ़ें- Delhi Kanjhawala Case : लोगों का फूटा गुस्सा, सुल्तानपुरी थाने का किया घेराव; LG ने पुलिस कमिश्नर को भेजा समन
काम के बाद घर लौट रही थी युवती
दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के DCP हरेंद्र सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर की रात करीब 3 बजे कंझावला से कंट्रोल रूम को कॉल पर जानकारी मिली थी कि यहां एक युवती निर्वस्त्र हालत में पड़ी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उसके शरीर पर कई जख्म थे। लहूलुहान शव के शरीर पर एक कपड़े भी नहीं थे। सड़क की रगड़ से उसके शरीर के ज्यादातर हिस्सों पर घाव हो गए थे। बताया जा रहा है कि युवती कल देर रात एक प्राइवेट फंक्शन में वेलकम गर्ल का काम करके घर लौट रही थी। उसी दौरान उसके साथ ये हादसा हुआ।