
एंटरटेनमेंट डेस्क। देश भर में 1 नवंबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा। पत्नियों ने अपने पतियों का चेहरा और चांद देखकर उपवास तोड़ा। इसी तरह बॉलीवुड में भी करवा चौथ की धूम रही।
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने भी अपने पतियों के लिए व्रत किया था। इनमें कई न्यूली वेड कपल भी शामिल थे। करवा चौथ के मौके पर सभी के लुख देखने लायक हैं। साड़ी, जूलरी, मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी, हाथों में चूड़ा और माथे पर बिंदी लगाकर सोलह श्रृंगार किए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की फोटोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
राघव-परिणीति का दिखा प्यार
शादी के बाद परिणीति चोपड़ा का यह पहला करवा चौथ था। परिणीति चोपड़ा ने लाल रंग के हैवी सूट में अपने चांद का दीदार किया। हाथों में मेहंदी, चूड़ा, मांग में सिंदूर गले में मंगलसूत्र पहने खूबसूरत लग रही थीं। उनके साथ राघव चड्ढा भी सजे-धजे नजर आए। राघव चड्ढा ने पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पति राघव संग करवा चौथ की फोटोज पोस्ट की हैं।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी करवा चौथ पर विक्की कौशल के लिए व्रत रखा था। रेड साड़ी, मांग में सिंदूर, माथे पर लाल बिंदी और गले में मंगलसूत्र पहने उनका ट्रैडिशनल लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने बताया था कि उनके पति विक्की कौशल भी उनके साथ करवा चौथ का व्रत रखते हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी का यह पहला करवा चौथ था। इस खास अवसर पर कियारा ने पिंक कलर का सूट पहना। सिद्धार्थ मल्होत्रा भी कुर्ता पजामे में काफी जच रहे थे। कियारा के सिंपल लुक को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोज सिद्धार्थ मल्होत्रा के सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर की गईं हैं।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ करवा चौथ मनाया। शिल्पा पिंक कलर की साड़ी में खूबसूरत दिख रहीं थी। राज कुंद्रा इस दौरान व्हाइट कलर के आउट फिट में नजर आए।
वरुण धवन का खास पोस्ट
वरुण धवन ने पत्नी नताशा के साथ करवा चौथ के पूजा की बाद की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- सभी लोगों को करवा चौथ की शुभकामनाएं। भारतीय नारी सब पर भारी… हालांकि नताशा वाकई में हल्की है, इसलिए उसे अपनी गोद में बैठाना अच्छा लगता है। सभी के लिए सुरक्षा और शांति की कामना करता हूं।
रुबीना दिलैक ने वीडियो कॉल पर मनाया करवा चौथ
रुबीना दिलैक ने वीडियो कॉल पर अपने चांद का दीदार किया। इस दौरान अभिनेत्री ग्रे कलर की ब्लैक बॉर्डर वाली साड़ी में बेहद सुंदर दिखीं। रुबीना को रेड वेलवेट केक खाकर व्रत खोलते देखा गया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में हैशटैग फॉरेवर। देखें वीडियो…
मोनालिसा ने भी वीडियो कॉल पर मनाया करवा चौथ
भोजपूरी की खूबसूरत एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। एक्ट्रेस ने वीडियो कॉल पर अपने चांद का दीदार कर व्रत तोड़ा।
(इनपुट – सोनाली राय)