नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को देश में 26 हजार 727 नए केस मिले, 28 हजार 246 लोग ठीक हुए और 277 लोगों की मौत हुई।
बुधवार को आए थे 23 हजार केस
इससे पहले बुधवार को देश में 23 हजार 529 नए केस मिले थे, 28 हजार 718 लोग ठीक हुए थे और 311 लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार को देश में 18 हजार 870 नए केस मिले थे, 28 हजार 178 लोग ठीक हुए थे और 378 लोगों की मौत हुई थी। वहीं सोमवार को देश में 18 हजार 795 नए मामले सामने आए थे, 26 हजार 30 लोग ठीक हुए थे और 179 लोगों की मौत हुई थी।
आंकड़ों में कोरोना
अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 37 लाख 66 हजार 707
अब तक हुई मौतें– 4 लाख 48 हजार 339
अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 30 लाख 43 हजार 144
एक्टिव केस की संख्या – 2 लाख 75 हजार 224
वैक्सीनेशन अपडेट
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की 64 लाख 40 हजार 451 डोज दी गईं हैं। जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 89 करोड़ 2 लाख 8 हजार 7 हो गया है।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
➡️ India’s Cumulative #COVID19 Vaccination Coverage crosses the landmark of 89 Cr (89,02,08,007).
➡️ More than 64.40 Lakh doses administered in last 24 hours.https://t.co/rOJTDwPgWI pic.twitter.com/VuIvC9GruO
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) October 1, 2021
केरल में कोरोना
केरल में गुरुवार को कोरोना के 15 हजार 914 नए केस मिले, 122 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 25 हजार 87 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक पिछले सप्ताह दर्ज़ किए गए कुल मामलों में से 60% केरल में दर्ज़ हुए। केरल में भी कोरोना के मामलों की संख्या में गिरावट आई है। केरल में 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं जो देश के कुल सक्रिय मामलों का 52% हैं।