
भोपाल। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर मंगलवार शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हो गई। सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई थी। इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुबह के समय लंबी-लंबी कतारें नजर आई। हालांकि दोपहर में गर्मी बढ़ने के साथ ही ये संख्या कम हुई। शाम होते ही फिर से वोटर्स पोलिंग बूथों पर आने लगे थे। इस चरण में तीन सबसे हॉट सीटें भी शामिल हैं। इन सीटों पर राजा-महाराजा और मामा चुनावी मैदान में हैं। इन सीटों से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में हैं।
तीसरे चरण की 9 सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल सीट शामिल हैं। इन सीटों पर 127 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। आयोग द्वारा पूर्व में जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार बैतूल सीट पर पिछले चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होना था, लेकिन वहां एक प्रत्याशी का निधन होने के कारण वोटिंग 7 मई के लिए तय कर की गई है।
#भोपाल : शाम 5 बजे तक एमपी में 66.12 प्रतिशत मतदान, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी #अनुपम_राजन ने दी जानकारी, मुरैना में 55.77, भिंड में 52.91, ग्वालियर में 58.86, गुना में 69.34, सागर में 62.06, विदिशा में 70.35, भोपाल में 60.99, राजगढ़ में 72.99, बैतूल में 69.68 मतदान, राजगढ़ जिले… pic.twitter.com/jQR01SpXCZ
— Peoples Samachar (@psamachar1) May 7, 2024
शाम 5 बजे तक 66.12 % वोटिंग
- मुरैना में 55.77%
- भिंड में 52.91%
- ग्वालियर में 58.86 %
- गुना में 69.34%
- सागर में 62.06%
- विदिशा में 70.35%
- भोपाल में 60.99%
- राजगढ़ में 72.99%
- बैतूल में 69.68 %
अंतिम आंकड़े देर रात तक आने की संभावना।
थमा मतदान का दौर, कतार में लगे लोग ही डालेंगे वोट
शाम 6 बजते ही एमपी में मतदान का दौर थम गया है। लेकिन, मतदान केंद्रों पर अब भी लोगों की कतारें लगी हुई हैं। चुनाव आयोग के फैसले के अनुसार मतदान का तय़ समय समाप्त होने के बाद केवल वे ही लोग वोट डाल सकते हैं जो शाम 6 बजे से पहले वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पर लगी लाइन में लग गए थे।
शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
मध्य प्रदेश की नौ सीटों पर शाम 5:00 बजे तक कुल 62.28% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा राजगढ़ में 72.08% और सबसे कम भिंड में 44.18% मतदान हुआ।
सीट | वोटिंग % |
बैतूल | 67.97% |
भिंड | 50.96% |
भोपाल | 58.42% |
गुना | 68.93% |
ग्वालियर | 57.86% |
मुरैना | 55.25% |
राजगढ़ | 72.08% |
सागर | 61.70% |
विदिशा | 69.20% |
कुल वोटिंग | 62.93% |
MP LOK SABHA ELECTION 2024 – शाम 5 बजे तक मप्र में हुआ 62.28 % मतदान, राजगढ़- 72.08 %, गुना- 68.93 %, बैतूल- 67.97%, विदिशा-69.20 %, सागर- 61.70%, भोपाल- 58.42 %, ग्वालियर- 57.86%, मुरैना- 55.25%, भिंड- 50.96% || #LokSabhaElection2024 #VotingPercentage #MadhyaPradesh… pic.twitter.com/51rKHWQ6F4
— Peoples Samachar (@psamachar1) May 7, 2024
भोपाल की सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
दोपहर 3 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
मध्य प्रदेश की नौ सीटों पर दोपर 3:00 बजे तक कुल 54.09% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा राजगढ़ में 63.69% और सबसे कम भिंड में 44.18% मतदान हुआ।
सीट | वोटिंग % |
बैतूल | 59.63% |
भिंड | 44.18% |
भोपाल | 50.16% |
गुना | 60.16% |
ग्वालियर | 49.60% |
मुरैना | 48.23% |
राजगढ़ | 63.69% |
सागर | 53.08% |
विदिशा | 59.87% |
कुल वोटिंग | 44.67% |
LOK SABHA ELECTION 2024 – दोपहर 3 बजे तक देश में हुआ 50.71 प्रतिशत मतदान
असम63.08%
बिहार46.69%
छत्तीसगढ़58.19%
दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली52.43%
गोवा61.39%
गुजरात47.03%
कर्नाटक54.20%
मध्य प्रदेश54.09%
महाराष्ट्र 42.63%
उत्तर प्रदेश46.78%
पश्चिम बंगाल63.11% ||… pic.twitter.com/ElDpHgTBoV— Peoples Samachar (@psamachar1) May 7, 2024
भोपाल की सीटों पर दोपहर 3 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
मध्य प्रदेश की नौ सीटों पर दोपर 1:00 बजे तक कुल 44.67% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा राजगढ़ में 52.60% और सबसे कम भिंड में 37.37% मतदान हुआ।
सीट | वोटिंग % |
बैतूल | 48.26% |
भिंड | 37.37% |
भोपाल | 40.41% |
गुना | 49.93% |
ग्वालियर | 41.18% |
मुरैना | 39.24% |
राजगढ़ | 52.60% |
सागर | 44.32% |
विदिशा | 50.46% |
कुल वोटिंग | 44.67% |
भोपाल की सीटों पर दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
मध्य प्रदेश की नौ सीटों पर सुबह 11:00 बजे तक कुल 30.21% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा राजगढ़ में 34.81% और सबसे कम भिंड में 25.46% मतदान हुआ।
सीट | वोटिंग % |
बैतूल | 32.65% |
भिंड | 25.46% |
भोपाल | 27.46% |
गुना | 34.53% |
ग्वालियर | 28.55% |
मुरैना | 26.62% |
राजगढ़ | 34.81% |
सागर | 30.31% |
विदिशा | 32.64% |
कुल वोटिंग | 30.21% |
#मध्य_प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 30.21 प्रतिशत हुआ #मतदान || #LokSabhaElection2024 #MadhyaPradesh #VotingDay #Voting #PeoplesUpdate pic.twitter.com/7V0CdE4j9w
— Peoples Samachar (@psamachar1) May 7, 2024
भोपाल की सीटों पर सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
सुबह 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
मध्य प्रदेश की नौ सीटों पर सुबह 9:00 बजे तक कुल 14.43% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा राजगढ़ में 16.57% और सबसे कम भिंड में 12.23% मतदान हुआ।
सीट | वोटिंग % |
बैतूल | 15.97% |
भिंड | 12.23% |
भोपाल | 13.61% |
गुना | 16.43% |
ग्वालियर | 12.75% |
मुरैना | 12.43% |
राजगढ़ | 16.57% |
सागर | 14.58% |
विदिशा | 15.85% |
कुल वोटिंग | 14.43% |
भोपाल की सीटों पर सुबह 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
सम्मिलित जिलों की संख्या
क्रमांक | सीट | जिले |
1. | मुरैना | श्योपुर, मुरैना |
2. | भिंड (एससी) | भिंड, दतिया |
3. | ग्वालियर | ग्वालियर, शिवपुरी |
4. | गुना | शिवपुरी, गुना, अशोकनगर |
5. | सागर | सागर, विदिशा |
6. | विदिशा | विदिशा, रायसेन, सीहोर, देवास |
7. | भोपाल | भोपाल, सीहोर |
8. | राजगढ़ | गुना, राजगढ़, आगर |
9. | बैतूल(एसटी) | बैतूल, हरदा, खंडवा |
ये हैं प्रत्याशियों की संख्या
संसदीय क्षेत्र | पुरुष | महिला | थर्ड जेंडर | कुल |
मुरैना | 14 | 01 | 00 | 15 |
भिंड | 06 | 01 | 00 | 07 |
ग्वालियर | 16 | 03 | 00 | 19 |
गुना | 15 | 00 | 00 | 15 |
सागर | 11 | 02 | 00 | 13 |
विदिशा | 12 | 01 | 00 | 13 |
भोपाल | 21 | 01 | 00 | 22 |
राजगढ़ | 15 | 00 | 00 | 15 |
बैतूल | 08 | 00 | 00 | 08 |
कुल | 118 | 09 | 00 | 127 |