Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में नर तेंदुए की मौत, वाहन की टक्कर से मौत की आशंका, जांच में जुटा वन विभाग

Follow on Google News
VIDEO : सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में नर तेंदुए की मौत, वाहन की टक्कर से मौत की आशंका, जांच में जुटा वन विभाग
सागर। रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में रविवार को एक नर तेंदुए मृत अवस्था में मिला है। सागर की गढ़ाकोटा रेंजर में तेंदुए का शव सागर-दमोह मार्ग पर पड़ा मिला। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। संभवतः सड़क क्रास करने के दौरान तेंदुआ किसी वाहन की चपेट में आ गया है, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। तेंदुए के सिर पर चोट के निशान मिले हैं और खून भी निकला है। ग्रामीणों ने जब सड़क पर तेंदुए का शव देखा तो घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को बरामद कर पंचनामा बनाया। वहीं, वन विभाग की टीम तेंदुए की मौत के कारणों का पता लगा रही है। देखें वीडियो

वन विभाग ने किया तेंदुए का दाह संस्कार

तेंदुए के शव की सूचना ढाबा संचालक राम अवतार ने वन विभाग को दी थी। ढाबा संचालक राम अवतार पटेल का कहना है कि उन्हें ड्रावइरों ने सूचना दी थी कि भूरे बाबा की मजार के पास एक तेंदुआ मृत पड़ा है। उन्होंने घटनास्थल पहुंचकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। गढ़ाकोटा रेंजर की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को बरामद कर उसका दाह संस्कार किया।

गांव तक पहुंच जाता था तेंदुआ

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेंदुआ आपचंद गुफा के आसपास ही भ्रमण करता था। वह सड़क पार कर आसपास के जंगल में भी जाया करता था। इसी दौरान रात में किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। गढ़ाकोटा वन का यह इलाका वीरांगना रानी दुर्गावती टागइर रिजर्व से सटा हुआ है। यहां जारवरों की लोकेशन ट्रेस की जाती है। कई बार जंगली जानवर गांवों के आसपास भी पहुंच जाते हैं। ये भी पढ़ें- #BoycottMaldives : मालदीव को रास नहीं आई PM मोदी की लक्षद्वीप यात्रा, उड़ाया मजाक बोले – सर्विस में हमारी बराबरी कैसे करोगे; भारतीयों ने यूं लिया बदला
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts