Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोरबा:भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, 2 की हालत गंभीर, कटर से गाड़ी काटकर निकाले शव

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरदा भारतमाला मार्ग पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तरदा भारतमाला मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, 2 की हालत गंभीर, कटर से गाड़ी काटकर निकाले शव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोरबा के तरदा मार्ग पर हुए इस दर्दनाक हादसे में एक परिवार का चिराग बुझ गया, जबकि दो लोग जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे का पता लगाया जा रहा है।

    स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

    बताया जा रहा है कि तीनों युवक रायपुर से कोरबा की ओर जा रहे थे, तभी तरदा के पास उनकी गाड़ी ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गैस कटर की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू किया। 

    ये भी पढ़ें: तेल वाले रास्ते पर जंग : केशम द्वीप बना नया युद्ध का मैदान, बंदरगाह बुनियादी ढांचे को पहुंचा नुकसान

    एक युवक की मौके पर मौत

    सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर की मदद लेनी पड़ी। इस हादसे में 27 वर्षीय अरुण कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि वह झारखंड के गढ़वा का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से रायपुर में काम कर रहा था।

    ये भी पढ़ें: जीतू पटवारी बोले- कोर्ट ने राजेंद्र भारती को 60 दिन का समय दिया, विधानसभा ने आनन-फानन में सदस्यता खत्म की

    दो युवक की हालत नाजुक, रायपुर रेफर

    हादसे में घायल चंद्र प्रकाश यादव और नागेंद्र साहू को पहले कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts