जीतू पटवारी बोले-कोर्ट ने राजेंद्र भारती को 60 दिन का समय दिया, विधानसभा ने आनन-फानन में सदस्यता खत्म की

दतिया के विधायक राजेंद्र भारती को विधानसभा से सदस्यता खत्म करने पर कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों को  खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र भारती को 60 दिन का समय कोर्ट ने दिया है, न्याय के लिए समय दिया गया। लेकिन आनन-फानन में सदस्यता खत्म की गई। उन्होंने कहा कि राजेंद्र भारती और मुकेश मल्होत्रा फिर विधायक बनेंगे।
कोर्ट ने राजेंद्र भारती को 60 दिन का समय दिया, विधानसभा ने आनन-फानन में सदस्यता खत्म की
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। दतिया के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने पर कांग्रेस ने कहा है कि विपक्ष के विधायकों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मप्र में भष्टाचार का, अलोकतंत्र का कैंसर बन गई है। जब तक भाजपा जड़ मूल से नहीं हटेगी, मप्र के लोग राहत महसूस नहीं करेंगे। जीतू पटवारी ने पत्रकारों से बात करते हुए शुक्रवार को ये बाते कहीं। उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा के पीएस से रात में विधानसभा खोलने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि रुटीन का काम कर रहे हैं, और पूछताछ की तो वे भाग खड़े हुए। सुबह पता चला विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता निरस्त कर दी गई।

    नरोत्तम, निर्मला सप्रे के मामले में देर से कार्रवाई

    जीतू पटवारी ने कहा कि  नरोत्तम मिश्रा पर पेड न्यूज का मामला इसी विधानसभा का है। दो कार्यकाल के बाद कुछ फैसला नहीं हुआ। निर्मला सप्रे पर विधानसभा ने कोई निर्णय नहीं लिया। उन्होंनेक कहा कि विधानसभा द्वारा विपक्ष के विधायकों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने बताया कि राजेंद्र भारती के मामले को कपिल सिब्बल, विवेक तन्खा और दिग्विजय सिंह देख रहे हैं। हम अगली अदालत में अपील करने जा रहे हैं। 

    किसान कल्याण वर्ष नहीं, किसान शोषण वर्ष 

    जीतू पटवारी ने कहा कि मप्र सरकार ने किसान कल्याण वर्ष मनाने की बात कह रही है, लेकिन यह किसान कल्याण वर्ष नहीं, किसान शोषण वर्ष है। उन्होंने कहा कि 2026 में 10 करोड़ बारदानों की आवश्यकता थी लेकिन 2 करोड़ 60 लाख का ही आवेदन किया। यह लापरवाही है। इसके बाद युद्ध के कारण बारदाने नहीं आने का बहाना बनाया। ये अपराध है। यह संकट आया नहीं, लाया नहीं है। अगर खरीदी होती तो ओला-पाला से फसलें प्रभावित नहीं होतीं। बार बार तिथि बढ़ाने से यह स्थिति बनी, पहले 16 मार्च की, फिर 1 अप्रैल की और अब 10 अप्रैल अभी 20 अप्रैल भी कर सकते हैं। खरीदी की तारीख बढ़ाई तो सोसाइटी में राशि देने की तारीख क्यों नहीं बढ़ाई गई। 

    शिवराज सिंह के बंगले का घेराव करेंगे

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि किसानों के मामले को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले का घेराव करेंगे। भोपाल स्थित बंगले का घेराव होगा। उन्होंने कहा कि हम एक दिन का उपवास करेंगे, कृषि उपज मंडियों में भी आंदोलन करेंगे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts