ग्वालियरमध्य प्रदेश

मुरैना : दो पक्षों में हुई झड़प, ताबड़तोड़ फायरिंग और जमकर पथराव हुआ; 3 लोग घायल

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दो पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा की बताई जा रही है। जहां मामूली बात को लेकर दो पक्षों में इतनी विवाद बढ़ गया कि एक पक्ष सड़क से फायरिंग करता रहा तो दूसरी ओर से मकानों की छतों से महिला-पुरुषों ने फायरिंग कर रहे लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

क्या है मामला ?

जानकारी के मुताबिक, इस्लामपुरा की मुस्लिम बस्ती के युवकों ने कुछ दिन पहले एक अन्य युवक की पिटाई कर दी थी। जिसका बदला लेने के लिए दोनों पक्षों आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि मुस्लिम बस्ती में करीब 25-30 नकाबपोश युवक कट्टे और बंदूक के साथ घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पथराव भी किया। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायरिंग और पथराव की आवाज सुनकर बस्ती में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। इस दौरान औरतों के बीच चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि आधे घंटे तक दोनों पक्षों के फायरिंग होती रही।

CCTV फुटेज खंगालने में लगी पुलिस

अभी तक उपद्रवियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है। सीसीटीवी के आधार पर उपद्रवियों की तलाश की जाएगी।

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button