
आईपीएल 2022 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर जीत का आगाज किया है। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और ललित यादव ने हारी बाजी जीत ली। दोनों ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को मैच जिताया।
अक्षर पटेल और ललित यादव ने पलटा मैच
दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हरा दिया है। मुंबई की टीम एक बार फिर सीजन का पहला मैच हार गई है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 81 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 41 रन बनाए थे। इस तरह दिल्ली के सामने जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य था, जिसे दिल्ली की टीम ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अक्षर पटेल 17 गेंदों में 38 और ललित यादव 38 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे।
कप्तान पंत और पृथ्वी शॉ OUT
दिल्ली कैपिटल्स की पारी लड़खड़ा गई है। कप्तान ऋषभ पंत 1 रन बनाकर चलते बने हैं। उन्हें टाइमल मिल्स ने टिम डेविड के हाथों कैच आउट कराया। पृथ्वी शॉ को बासिल थम्पी ने ईशान किशन के हाथों कैच OUT करा दिया।
मुरुगन ने एक ही ओवर में चटकाए 2 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स को दो तगड़े झटके लग चुके हैं। मुरुगन अश्विन ने पहले टिम सेफर्ट को बोल्ड कर दिया। फिर एक गेंद बाद मंदीप सिंह को तिलक वर्मा के हाथों कैच OUT कराया।
दिल्ली के सामने 178 रन का टारगेट
मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए हैं। ईशान किशन ने नाबाद 81 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा ने 41 रन की अहम पारी खेली। दिल्ली के सामने 178 रन का लक्ष्य रखा।
कुलदीप ने झटके 3 विकेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत शानदार थी और पहले विकेट के लिए रोहित और किशन के बीच 67 रन की शानदार साझेदारी की। इसके बाद कुलदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुंबई के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। कुलदीप ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए।
MI का पांचवां विकेट गिरा
मुंबई का पांचवां विकेट गिर चुका है। टिम डेविड आठ गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।
ईशान का 50
ईशान किशन ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की है। ईशान किशन ने अपना पचासा पूरा कर लिया है।
MI का चौथा विकेट गिरा
कीरोन पोलार्ड तीन रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें कुलदीप यादव ने टिम सेफर्ट के हाथों कैच आउट कराया।
MI का तीसरा विकेट गिरा
खलील अहमद ने मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया है। तिलक वर्मा 15 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पृथ्वी शॉ ने उनका कैच पकड़ा।
MI का दूसरा विकेट गिरा
कुलदीप यादव ने मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने अनमोलप्रीत सिंह को आठ रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। ललित यादव ने उनका कैच पकड़ा। उन्होंने 9 गेंदों में 8 रन बनाए।
MI का पहला विकेट गिरा
दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता मिल चुकी है। रोहित शर्मा 41 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रोहित शर्मा को कुलदीप यादव ने रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच आउट कराया।
दिल्ली ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला लिया है।

प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।
दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी।
ये भी पढ़ें- CSK vs KKR Live : कोलकाता को 132 रनों का दिया टारगेट; 38 गेंदों पर धोनी ने लगाई फिफ्टी
दोनों टीमों का हेड टु हेड रिकॉर्ड
IPL में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से मुंबई इंडियंस ने 16 तो दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज करवाई है। दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में मुंबई का सर्वाधिक स्कोर 218 तो दिल्ली का 213 रन है। वहीं लोएस्ट स्कोर देखें तो दिल्ली की टीम का मुंबई के खिलाफ 66 रन और मुंबई इंडियंस का 92 रन है।
कप्तान के तौर पर किसका पलड़ा भारी
कप्तान रोहित का विनिंग परसेंटेज 59.68 रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 129 मैच खेले हैं, जिसमें 75 मुकाबलों में टीम को जीत मिली है। वहीं 50 मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। 4 मैच टाई रहे हैं। इसके अलावा रोहित 2009 में एक खिलाड़ी के तौर पर डेक्कन चार्जर्स के साथ IPL जीत चुके हैं।
गौरतलब है कि कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत का विनिंग परसेंटेज 59.37 का है। पंत की कप्तानी में दिल्ली ने अब तक 16 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 9 बार जीत मिली है तो वहीं 6 बार टीम को हार का सामना करना पड़ा। 1 मैच टाई रहा है।
ये भी पढ़ें- CSK vs KKR : रविंद्र जडेजा की कप्तानी में पहला मैच हारी चेन्नई, कोलकाता ने हासिल की जीत