Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दतिया उपचुनाव : 600 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद कर चलावा दिया रोलर, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की सख्त नजर

दतिया उपचुनाव से पहले पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर  दिया है। इस क्रम में 628 अवैध कट्टे और अन्य हथियार बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस अन्य हिस्ट्री शीटरों पर भी नजर रख रही है। उल्लेखनीय है कि दतिया में उपचुनाव 30 जुलाई को है और 3 अगस्त को मतगणना होगी।
600 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद कर चलावा दिया रोलर, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की सख्त नजर
दतिया में पुलिस ने अवैध हथियारों पर चलवाया रोलर।

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त किए गए 628 अवैध हथियारों का नियमानुसार विनष्टीकरण (नष्ट) किया गया। पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि और अवैध हथियारों के इस्तेमाल को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

थानों से जब्त हथियारों का किया गया विनष्टीकरण 

एसडीओपी भांडेर पूनम चंद यादव ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए अवैध हथियारों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने पर फोकस 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई केवल अवैध हथियारों को नष्ट करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराध नियंत्रण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की रणनीति का अहम हिस्सा है। प्रशासन चाहता है कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार का भय या तनाव का माहौल न बने और मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: नकटी बुलडोजर विवाद: कांग्रेस की 14 KM पदयात्रा, बैज को बीच रास्ते कार का सहारा

अभियान आगे भी रहेगा जारी 

दतिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने, उनका कारोबार करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि कानून का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 को वोटिंग

दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई 2026 को वोटिंग होगी। चुनाव का परिणाम 3 अगस्त को आएगा। चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा से आशुतोष तिवारी और कांग्रेस से घनश्याम सिंह प्रत्याशी हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक राजेंद्र  भारती की सदस्यता  खत्म होने के बाद यह सीट खाली हुई थी। 

ये भी पढ़ें: मोहन सरकार का बड़ा फैसला! मंत्री लखन पटेल से वापस लिया पशुपालन विभाग, अब सिर्फ आनंद विभाग की जिम्मेदारी

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts