Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह में सरपंच ने मामूली विवाद में युवक का कुल्हाड़ी से काटा युवक के हाथ का पंजा

दमोह में गाड़ी को टक्कर मारने के बाद उसे ठीक कराने को कहा गया तो सरपंच ने गुस्से में एक युवक के हाथ का पंजा ही काट दिया। मामला बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आलमपुर बायपास के पास का है। घायल युवक को जबलपुर रेफर किया गया है।
दमोह में सरपंच ने मामूली विवाद में युवक का कुल्हाड़ी से काटा युवक के हाथ का पंजा
दमोह में सरपंच ने युवक के हाथ का पंजा काट दिया।

दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में आलमपुर बायपास के पास शुक्रवार दोपहर तीन बजे एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुराने विवाद के चलते हुए इस हमले में युवक के हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को परिजन गंभीर हालत में बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायल ने आलमपुर गांव के सरपंच समेत छह लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी 33 वर्षीय गुमान पिता खेत सिंह के रूप में हुई है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम 

गुमान ने बताया कि वह खड़ेरी से आलमपुर बायपास की ओर बाइक से जा रहा था। रास्ते में वह शौच के लिए रुका। तभी दो बाइकों पर छह लोग आए। मुड़ी आदिवासी ने उसका हाथ पकड़ लिया। आलमपुर गांव के सरपंच अजुद्दी आदिवासी ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे जंगल की ओर ले गए। गुमान के अनुसार, अजुद्दी आदिवासी ने उसके हाथ के पंजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसका पंजा कट गया। उसने बताया कि वह केवल दो आरोपियों को जानता है, बाकी चार को नहीं।

ये भी पढ़ें: शहडोल में उफान पर बरने नदी, पुल के ऊपर बहा पानी; MP-छत्तीसगढ़ का संपर्क टूटा

एक दिन पहले हुआ था विवाद

गुमान ने बताया कि गुरुवार को वह सरपंच अजुद्दी आदिवासी को बिजली ऑफिस लेकर गया था। वापस लौटते समय सरपंच ने ढाबे पर चिकन खाने को कहा। चिकन खाने के बाद जब वे चले, तो सरपंच ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जब गुमान ने गाड़ी ठीक करवाने को कहा, तो सरपंच ने मना कर दिया। इसके बाद सरपंच ने गाड़ी पर पत्थर भी मारा। गुमान के मुताबिक, यही पुराना विवाद इस हमले की वजह बना।

घायल जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

ड्यूटी डॉक्टर का कहना है कि डायल 112 की मदद से एक युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। मारपीट में उसका हाथ कट गया था। जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 

ये भी पढ़ें: सीहोर से दुनिया तक पहुंचेगी बिजली की ताकत; 888 करोड़ के निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर, सीएम ने किया ट्रांसफॉर्मर रोल-आउट का शुभारंभ

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts