Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Kiara Advani के फोटोशूट पर डब्बू रतनानी ने दी सफाई, बोले- नहीं हुईं टॉपलेस

मुंबई। कियारा आडवाणी कई बार अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। बीते साल उन्होंने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए जो पोज दिया वो काफी चर्चा में रहा था। डब्बू रतनानी हर साल अपने कैलेंडर के लिए स्टार्स के ग्लैमरस फोटोशूट करते हैं। कुछ समय पहले भी कियारा की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर डब्बू रतनानी के इंस्टाग्राम से शेयर की गई थी। जिस पर भी सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था। वहीं अब एक इंटरव्यू में डब्बू रतनानी ने कियारा आडवाणी के टॉपलेस फोटोशूट पर खुलासा करते हुए सफाई दी है।

इस फोटो पर मचा था हंगामा

ये तस्वीर जून महीने में शेयर की गई थी। जिसमें कियारा समंदर किनारे रेत पर लेटी हुई पोज दे रही हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से लोग कियारा को ट्रोल कर रहे थे। वहीं अब डब्बू रतनानी ने बताया है कि कियारा टॉपलेस नहीं हुई थीं। बल्कि इस तस्वीर को क्लिक ही इस तरह से किया गया था ताकि वो क्रिएटिव लगे। इसके लिए उन्होंने एक खास एंगल लेते हुए तस्वीर को शूट किया था। https://www.instagram.com/p/CQLp7REN0Ri/?utm_source=ig_web_copy_link  

पहले भी कियारा की फोटो पर मचा था बवाल

बीते साल कियारा की एक तस्वीर ने खूब हंगामा मचाया था। इस तस्वीर में कियारा पेड के बड़े से पत्ते की आड़ में नजर आ रही थीं। डब्बू रतनानी एक जानें मानें सेलेब्रिटी फोटोग्राफर हैं जो हर साल अपना कैलेंडर लॉन्च करते हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts