Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी:DA बढ़ोतरी जल्द, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी ?

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। लंबे इंतजार के बाद अब महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान जल्द हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो कर्मचारियों के खाते में इस बार अच्छी-खासी बढ़ी हुई सैलरी देखने को मिलेगी।
DA बढ़ोतरी जल्द, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी ?
AI GENERATED IMAGE
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सरकार ने डीए में करीब 3% तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है, जिससे यह 58% से बढ़कर 61% हो सकता है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, जिसके चलते कर्मचारियों को जनवरी से मार्च तक का एरियर भी मिलेगा। इससे अप्रैल की सैलरी में अच्छा इजाफा हो सकता है।

    कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर ?

    DA बढ़ने का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी की 56,100 रुपये बेसिक सैलरी है तो कर्मचारी को अभी 58% के हिसाब से 32 हजार 538 रुपये DA मिल रहा है। अगर डीए 61 प्रतिशत हो जाता है, तो यह बढ़कर 34,221 रुपये हो जाएगा। यानि हर महीने करीब 1,683 रुपये की बढ़ोतरी होगी और तीन महीने का एरियर मिलाकर अप्रैल में करीब 6,700 रुपये अतिरिक्त मिल सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नया कानून लागू! धर्मांतरण करने वालों के लिए अब उम्रकैद, विपक्ष ने उठाए सवाल

    ग्रैच्युटी पर भी पड़ेगा असर

    DA बढ़ने के साथ ही अन्य भत्तों में भी इजाफा होता है। खासकर ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। इसके अलावा रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली ग्रैच्युटी की रकम भी बढ़ जाती है। यानी यह फैसला केवल सैलरी ही नहीं, बल्कि इससे कई फायदे होते हैं। 

    ये भी पढ़ें: ईरान का दावा : अमेरिका-इजरायल ने उसके परमाणु ठिकानों पर 7 बार हमला किया, UN को दी पूरी जानकारी

    करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ

    इस संभावित बढ़ोतरी से करीब 49 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और 68 लाख पेंशनभोगी को फायदा होगा। महंगाई के दौर में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी। बता दें कि महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अहम सहारा होता है, जो बढ़ती कीमतों के असर को संतुलित करता है। अगर सरकार जल्द ही इसका ऐलान करती है, तो यह लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

    Latest Posts