फर्जी पार्सल वापस करने के बहाने OTP पूछ कर चपत लगा रहे सायबर क्रिमिनल

साइबर फ्रॉड से बचने मप्र पुलिस ने ऑफिशियल पेज पर जारी की एडवाइजरी
फर्जी पार्सल वापस करने के बहाने OTP पूछ कर चपत लगा रहे सायबर क्रिमिनल

ग्वालियर। हेलो मैडम आपका पार्सल आया है, लेकिन हमने तो कोई ऑर्डर किया ही नहीं। यह वाक्या आपके साथ भी हो सकता है, ठगों ने डिलीवरी स्कैम के जरिए चपत लगाने का एक नया तरीका निकाला है। इसमें फ्रॉड करने वाले फर्जी पार्सल का लालच देकर जाल में फंसा सकते हैं। इस तरीके के उजागर होने पर मप्र पुलिस ने अपने ऑफिशियल पेज से लोगों को सतर्क रहने और ओटीपी न बताने की एडवाइजरी जारी की है। ऐसा होने पर आप फौरन 1930 पर कॉल करके पुलिस की मदद ले सकते हैं।

कैसे करते हैं फ्रॉड

फ्रॉड के इस नए तरीके में डिलीवरी बॉय आपके घर पार्सल लेकर पहुंचेगा। जब आप मना करेंगे की हमने कोई ऑर्डर नहीं किया। तब वह आपको एक कस्टमर केयर नंबर देगा। उस नंबर पर कॉल करते ही बात करने वाले आपसे एक ओटीपी के जरिए ऑर्डर वापसी का झांसा देंगे। यह ओटीपी बताते ही आपके खाते से रकम कटना शुरू हो जाएगी।

किसी को लालच देकर या भरोसे में लेकर ठगी सालों से होती आ रही है, क्योंकि लापरवाही बरती जाती है। बेहतर हो कि किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा करके लुटने के बजाय संबंधित जेनुइन साइट पर जाकर क्रॉसचेक कर लें। - योगेश देशमुख, एडीजी, सायबर सेल

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts