हेल्थ डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली समेत देशभर में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1 फिर से पैर पसार रहा है। इसने लोगों की टेंशन एक बार फिर से बढ़ा दी है। दिल्ली में अब तक नए वैरिएंट के मामले 20 के पार हो चुके हैं, वहीं मुंबई में मामलों की संख्या 19 बताई जा रही है। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल समेत कई राज्य इसकी चपेट में हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 400 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
नए वैरिएंट से लगने लगा है डर
नए वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक से सामने आए हैं। शुरुआत में JN.1 के केस दक्षिण भारत के राज्यों से सामने आ रहे थे, लेकिन अब उत्तर भारत के राज्यों में भी इसका खतरा देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं, राज्यों में नए वैरिएंट के केस।
- दिल्ली – 24
- कर्नाटक – 199
- केरल – 148
- गोवा – 47
- गुजरात – 36
- आंध्र प्रदेश – 30
- राजस्थान – 30
- तमिलनाडु – 26
- ओडिशा – 3
- तेलंगाना – 2
- हरियाणा – 1
महाराष्ट्र के नए वैरिएंट का ग्राफ
महाराष्ट्र में नए वैरिएंट JN.1 के मामले 200 के पार हो गए हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा केस पुणे से सामने आ रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं महाराष्ट्र में कहां हैं कितने केस…
- पुणे – 150
- नागपुर – 30
- मुंबई – 19
- सोलापुर – 9
- ठाणे – 7
- सातारा – 7
देश में कोरोना की स्थिति
देश में कोरोना की स्थिति पहले से बेहतर दिखाई दे रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 475 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस अब 3,919 हो गए हैं। मंत्रालय द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में 6 लोगों की मौतें हुई हैं।
देश में कोरोना पर एक नजर
- नए केस : 475
- एक्टिव केस : 3,919
- कुल मामले : 4,50,19,214
- कुल रिकवरी : 4,44,81,893
- कुल मृत्यु : 5,33,402
- कुल वैक्सीनेशन : 2,20,67,81,859
ये भी पढ़ें- Covid-19 के नए वैरिएंट JN.1 के बढ़ रहे मामले, आखिर दिसंबर में ही क्यों पैर पसारता है कोरोना ?
ये भी पढ़ें- Covid-19 : स्वाद-गंध ही नहीं आवाज भी छीन सकता है कोरोना वायरस, सामने आया हैरान करने वाला मामला
ये भी पढ़ें- COVID-19 JN.1 Variant क्या ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक है नया वैरिएंट JN.1 ? जानें इसके Symptoms