भोपालमध्य प्रदेश

MP में खुला NIA का पहला थाना, अधिसूचना जारी; पूरे प्रदेश में आतंकी गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर

भोपाल। मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) का पहला थाना बन गया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में औपचारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस थाने का कार्यक्षेत्र पूरा मध्य प्रदेश रहेगा। इस थाने की स्थापना से NIA और मध्य प्रदेश पुलिस को तालमेल बेहतर बनाने के साथ ही राज्य में अपनी गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

राजधानी के जहांगीराबाद में खोला है थाना

एजेंसी का भोपाल में जहांगीराबाद में थाना खोल दिया गया है। थाने के लिए फिलहाल ओल्ड क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट बिल्डिंग दी गई है। स्थाई ठिकाना मिलने तक यह थाना यहीं काम करेगा। इस पुलिस थाने का नाम राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी पुलिस थाना होगा। प्रदेश में NIA का यह पहला थाना है। यह थाना केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन होगा।

गृह मंत्री ने की थी घोषणा

राज्य शासन द्वारा मंगलवार को NIA पुलिस थाने की स्थापना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पिछले दिनों NIA पुलिस थाना खोले जाने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- MP में खुलेगी NIA की ब्रांच; सूफा और JMB जैसे आतंकी संगठनों पर रहेंगी नजर

MP में ट्रांसफर होंगे मामले

बता दें कि इस समय NIA का मध्य प्रदेश में कोई पुलिस थाना नहीं था। इस वजह से मध्य प्रदेश के मामलों की जांच भी बाहर हो रही थी। अब वह सभी केस मध्य प्रदेश के थाने में ट्रांसफर होंगे और उस पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस नए थाने में DSP डीएसपी स्तर के अधिकारियों के साथ ही TI भी होगा। थाना नहीं होने की वजह से इस तरह के मामलों की शिकायतें अन्य राज्यों में दर्ज हो रही थी।

मप्र को मिलाकर देश में NIA की 13 ब्रांच

गौरतलब है कि भोपाल में 13 मार्च 2022 को जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) के कुछ आतंकी पकड़े गए थे। फिर रतलाम में सूफा के आतंकी विस्फोटक के साथ पकड़े गए थे। इसके बाद से NIA ने भोपाल में स्थाई ठिकाना बना लिया है। बता दें कि देश के 12 राज्यों में NIA की ब्रांच हैं। अब मध्य प्रदेश को मिलाकर देश में NIA की 13 ब्रांच हो गई हैं।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button