भोपालमध्य प्रदेश

विवाहिता को दिया शादी का झांसा, 8 साल तक किया शारीरिक शोषण, नौकरी लगते ही शादी से मुकरा युवक, मामला दर्ज

युवक महिला से मिलने जाता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। करीब 3 साल पहले उसकी जिला अदालत उज्जैन में साक्ष्य लेखक के पद पर नियुक्ति हो गई। इसके बाद उसका का बर्ताव बदलने लगा।

भोपाल। राजधानी में रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर पिछले 8 सालों से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। दरअसल, अदालत में साक्ष्य लेखक की नौकरी करने वाले युवक पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस से कोलार थाने में शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

कोलार थाना पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय महिला वर्तमान में ओम नगर इलाके में रहती है। वर्ष 2013 में उसकी शादी हो चुकी थी और उसकी एक बच्ची भी है। बच्ची को खिलाने के बहाने मोहल्ले में रहने वाला संजय नाम का युवक अक्सर ही महिला के घर आता था। 8 साल पहले एक दिन उसने महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ ज्यादती कर दी थी। यह बात जब महिला के पति को पता चली तो उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया।

इसके बाद संजय ने महिला को बगैर शादी किए ही रहने के लिए एक घर दिला दिया। वह कभी-कभार महिला से मिलने जाता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। करीब तीन साल पहले युवक की जिला अदालत उज्जैन में साक्ष्य लेखक के पद पर नियुक्ति हो गई। नौकरी लगने के बाद युवक का बर्ताव बदलने लगा। महिला जब भी शादी की बात कहती तो वह टाल देता था। पिछले दिनों उसने शादी करने से मना करते हुए महिला से बात करना ही बंद कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर संजय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button