राष्ट्रीय

Weather Update : अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, 2 मई के बाद मिल सकती है राहत

भारत के कई राज्यों में सूरज लगातार आसमान से आग उगल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा तापमान 47 डिग्री सेल्सियस उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा जिले का रहा। बढ़ते तापमान और तेज हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

122 साल का रिकॉर्ड टूटा

अप्रैल महीने में गर्मी ने 122 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अप्रैल महीना सबसे गर्म रहा। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अप्रैल का तापमान साल 1900 के बाद से सबसे ज्यादा था और मई में भी उत्तर और पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। इस साल अब तक देश में हीटवेव और सीवियर हीटवेव के दिन 2010 के बाद सबसे ज्यादा रहे।

कब मिलेगी गर्मी से राहत?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 2 मई तक लू चलेगी। उसके बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

पूरे महीने में देशभर में कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में 5 मई के बाद साइक्लोन बनने के आसार हैं। इसके असर से आधे भारत में बारिश होगी।

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 26.0 44.0
भोपाल 26.0 43.0
जयपुर 28.0 43.0
श्रीनगर 12.0 26.0
लखनऊ 26.0 43.0

भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट

इन दिनों भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से 16 राज्यों में बिजली कटौती हो रही है। कई राज्यों में डिमांड के मुकाबले सप्लाई 10% तक कम है। दरअसल, बिजली प्लांटों में कोयले की कमी हो गई है, जिसकी वजह से कई राज्यों में 10-10 घंटे के कट लग रहे हैं। इससे पहले 2016 में ऐसी स्थिति बनी थी।

ये भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा के लिए डेली लिमिट तय, हर रोज इतने श्रद्धालु ही कर पाएंगे दर्शन

राजस्थान में मौसम के हाल

राजस्थान में दिन ही नहीं रात में भी तेज गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो 2-3 मई को मौसम में बदलाव हो सकता है। यहां पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी (बीकानेर, चूरू, नागौर, जैसलमेर और जोधपुर) और उत्तरी राजस्थान (गंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनू) के कुछ भागों में आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें- Corona Virus : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3324 नए मामले, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट सबसे ज्यादा

संबंधित खबरें...

Back to top button