
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 28 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि 19 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
प्रदेश में कुल एक्टिव केस ?
पिछले 24 घंटों में 7 हजार 554 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। वहीं वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 199 है। संक्रमण दर 0.37% और रिकवरी रेट 98.70% है।
प्रदेश में कुल 1 पुलिसकर्मी संक्रमित
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटे में कोई भी पुलिसकर्मी संक्रमित नहीं हुआ है। वहीं प्रदेश में कुल पुलिसकर्मी एक्टिव केस की संख्या 1 है।
MP में कुल वैक्सीनेशन ?
प्रदेश में रविवार को 4 हजार 326 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। प्रदेश में कुल वैक्सीनेशन 11 करोड़ 80 लाख 48 हजार 224 लोगों का हुआ है।
ये भी पढ़ें- Corona Virus : भोपाल में IAS दंपती कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 197