
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 174 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 160 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1602 पहुंच गई है। सोमवार को 7 हजार 209 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
प्रदेश में कोरोना पर एक नजर
नए केस : 174
कुल मामले : 10,48,696
कुल मौतें : 10,748
एक्टिव केस : 1,602
कुल रिकवरी : 10,36,345
क्या है रिकवरी रेट ?
मध्यप्रदेश में संक्रमण दर 3.25% है। इसी के साथ रिकवरी रेट 98.82% है। वैक्सीनेशन की बात की जाए तो प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 23 लाख 96 हजार 614 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
एमपी कोरोना वैक्सीनेशन अपडेट
12 से 14 आयुवर्ग (प्रथम डोज)- 2,299,577
12 से 14 आयुवर्ग (द्वितीय डोज)- 1,332,557
15 से 17 आयुवर्ग (प्रथम डोज)- 4,177,903
15 से 17 आयुवर्ग (द्वितीय डोज)- 3,336,670
कुल प्रथम डोज (18 से 45 आयुवर्ग)- 54,026,013
कुल द्वितीय डोज (18 से 45 आयुवर्ग)- 53,760,171
18+ आयु वर्ग के प्रिकॉशन डोज- 2,573,448
MP में फ्री में लग रहा कोरोना का बूस्टर डोज
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बूस्टर डोज लगाने का महाअभियान शुरू हो गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव अंतर्गत प्रदेशवासियों को नि:शुल्क बूस्टर डोज के राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि भारत सरकार ने 16 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक 75 दिनों तक अभियान चलाने का फैसला किया है। सभी भाई-बहन अपने निकट के वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन की डोज जरूर लगवाएं।
ये भी पढ़ें- Corona Alert : सावधान! देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार… बच्चे भी हो रहे संक्रमित, इस वजह से बढ़ रहे मामले