अंतर्राष्ट्रीय

रूस ने यूक्रेन के दो शहर में किया सीजफायर का ऐलान, वॉर जोन में फंसे लोगों को निकालने के लिए खोलेगा कॉरिडोर

रूस की ओर से यूक्रेन पर शुरू किए गए हमलों को अब 10 दिन हो चुके हैं। जंग के बीच आज तीसरे दौर की वार्ता भी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने कुछ शहरों में सीजफायर का ऐलान कर दिया है। इनमें मारियुपोल और वोल्नोवाखा शहर शामिल हैं। विदेशी लोगों को बाहर निकालने के लिए सीजफायर का ऐलान हुआ है।

यूक्रेन ने जैपोरिज्या न्यूक्लियर प्लांट रूस से छीन लिया

यूक्रेनी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूक्रेन ने जैपोरिज्या न्यूक्लियर प्लांट रूस से छीन लिया है।

रूस ने सीजफायर का किया ऐलान

रूस ने सीजफायर का ऐलान कर दिया है। इनमें मारियुपोल और वोल्नोवाखा शहर शामिल हैं। भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे सीजफायर किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक हमले नहीं किए जाएंगे।

यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने को रूस तैयार

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी। उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को रूस के रास्ते रेस्क्यू करने पर चर्चा की थी। इस बार में अब रूस के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया है कि वह यूक्रेन से भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए तैयार हैं।

कीव और चेर्निहाइव में बज रहे एयर रेड साइरन

शनिवार की सुबह से ही कीव और चेर्निहाइव में एयर रेड साइरन बज रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द मेट्रो शेल्टर में पनाह लेने की हिदायत दी गई है।

यूक्रेन के डिफेंस ऑफिसर का दावा, रूस यूक्रेन भेज सकता है 1 हजार सुपारी किलर्स

यूक्रेन के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने दावा किया है कि, रूस यूक्रेन में 1,000 और सुपारी किलर को तैनात करने वाला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पहले ही इस बात के संकेत दिए हैं कि रूस बड़े पैमाने पर सुपारी किलर्स को यूक्रेन भेज सकता है।

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन तक पहुंचे रूसी रॉकेट, जेलेंस्की बोले- अगर यूक्रेन नहीं बचा तो यूरोप भी नहीं बचेगा

रूस ने पूर्वी यूक्रेन पर किया ड्रोन अटैक, आइदर बटालियन पोस्ट तबाह

यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्र दोनेत्स्क में रूसी सैनिकों ने शनिवार को बड़ा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक पूर्वी यूक्रेन पर ड्रोन से हमला किया गया है। ये हमला आइदर बटालियन की पोस्ट पर किया गया है। बता दें कि ड्रोन हमले में आइदर बटालियन पोस्ट तबाह हो गई है।

ये भी पढ़ें- LAC पर तनाव के बीच China ने बढ़ाया रक्षा बजट, क्या भारत के लिए है खतरा?

पेंटागन ने कहा, रूस ने 500 से ज्यादा मिसाइल दागीं

पेंटागन की ओर से दावा किया गया है कि रूस ने 7 दिन में यूक्रेन में 500 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। लिहाजा रूस रोजाना 2 दर्जन घातक मिसाइलों को यूक्रेन पर दाग रहा है।

 अंतर्राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button