कोरोना वाइरसताजा खबरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Corona Cases India : देश में कोरोना के 10,093 नए मामले दर्ज, 24 घंटे में 23 लोगों की मौत; जानें पॉजिटिविटी रेट

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। स्वस्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 10,093 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को 10,753, और शुक्रवार को 11,109 मामले सामने आए थे। वहीं देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 57 हजार 542 हो गई है।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस : 10,093

एक्टिव केस : 57,542

कुल मामले : 4,48,18,115

कुल रिकवरी : 4,42,29,459

कुल मृत्यु : 5,31,114

कुल वैक्सीनेशन : 220.66 करोड़

क्या है रिकवरी रेट ?

देश में इस वक्त एक्टिव केस 0.13% हैं, जबकि अब तक कुल संक्रमितों में से 98.68 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 5.61% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.78% दर्ज की गई है। वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 23 मरीजों की मौत हो गई है।

तीन राज्यों ने मास्क किया अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन राज्यों ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के अनुसार, पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य है। सरकार ने जिला और पंचायत प्रशासन को इसकी निगरानी करने का आदेश दिया है। वहीं केरल में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके अलावा पुडुचेरी प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। पुडुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

मई से रोजाना आ सकते हैं 20 हजार केस

IIT कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि, देश में जो कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है वो सामान्य खांसी-जुकाम की तरह रहेगा। देश में कोरोना के केस बढ़ना नेचुरल इम्युनिटी कम होने के संकेत हैं। देश में आने वाले 2 महीनों में कोरोना के केस हर रोज 15 हजार से 20 हजार तक आ सकते हैं। हालांकि, कोरोना को अन्य सीजनल बीमारी की तरह नहीं देख सकते, क्योंकि पता नहीं कौन सा वैरिएंट कितना खतरनाक निकल आए।

ये भी पढ़ें- Corona Cases India : देश में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन! एक्टिव केस 50 हजार पार, मौतों का आंकड़ा बढ़ा

संबंधित खबरें...

Back to top button