क्रिकेटखेल

KKR vs DC IPL : दिल्ली ने कोलकाता को 44 रन से हराया, अक्षर और शार्दुल की तूफानी पारी

IPL 2022 के 19वें मुकाबले रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 44 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 19.4 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई।

श्रेयस अय्यर आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथा झटका लगा है। श्रेयस अय्यर 33 गेंदों पर 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों स्टंप कराया। 13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 4 विकेट पर 118 रन है।

नितीश राणा आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा झटका लगा है। नितीश राणा 20 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ललित यादव ने पृथ्वी शॉ के हाथों कैच कराया।

खलील ने रहाणे को पवेलियन भेजा

कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा। खलील अहमद ने वेंकटेश अय्यर के बाद अजिंक्य रहाणे को भी पवेलियन भेजा। खलील ने उन्हें शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया।

कोलकाता को पहला झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरे ओवर में 21 के स्कोर पर पहला झटका लगा। वेंकटेश अय्यर आठ गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। खलील अहमद ने दिल्ली कैपिटल्स को सफलता दिलाई।

कोलकाता को 216 रन का टारगेट

दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 216 रन का टारगेट दिया है। दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 215 रनों का स्कोर बनाया। वहीं डेविड वॉर्नर ने 61 रन की पारी खेली, जबकि पृथ्वी शॉ ने 51 रन बनाए।

अक्षर और शार्दुल की तूफानी पारी

आखिर में शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। अक्षर ने 14 गेंदों पर नाबाद 21 और शार्दुल ने 11 गेंदों पर नाबाद 29 रन की पारी खेली।

डेविड वॉर्नर कैच आउट

दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका लगा। डेविड वॉर्नर 61 रन बनाकर आउट। उमेश यादव की बॉल पर डेविड वॉर्नर हुए कैच आउट।

रोवमेन पॉवेल पवेलियन लौटे

दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका लगा। विस्फोटक बल्लेबाज रोवमेन पॉवेल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें सुनील नारेन ने आउट किया।

ललित यादव आउट

दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा। सुनील नरेन ने ललित यादव को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वे चार गेंदों पर एक रन बना सके।

डेविड वॉर्नर ने जड़ा अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स को 13वें ओवर में 148 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। कप्तान ऋषभ पंत 14 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। डेविड वॉर्नर ने 34 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। उन्होंने आईपीएल करियर की 51वीं फिफ्टी लगाई।

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा। ओपनर पृथ्वी शॉ 29 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने क्लीन बोल्ड किया। 11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने एक विकेट गंवाकर 125 रन बनाए। फिलहाल कप्तान ऋषभ पंत नौ गेंदों पर 17 रन और डेविड वार्नर 30 गेंदों पर 45 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की शानदार शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने शानदार शुरुआत दी। दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 20 रन रहा।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया है। एनरिक नॉर्टे की जगह की जगह तेज गेंदबाज खलील अहमद की वापसी हुई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

दिल्ली कैपिटल्स

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, रोवमेन पॉवेल, ऋषभ पंत (कप्तान), सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

कोलकाता नाइट राइडर्स

अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, सुनील नारायण, रसिक सलाम, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

ये भी पढ़ें- RCB vs MI IPL : बैंगलोर ने मुंबई को 7 विकेट से हराया, अनुज रावत का अर्धशतक

संबंधित खबरें...

Back to top button