कोरोना वाइरसताजा खबरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Corona Cases India : कोरोना के नए मामलों में 20% इजाफा, 29 मौतें; एक्टिव केस 65 हजार के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,591 नए केस सामने आए हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। नए मामलों में करीब 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। इससे पहले बुधवार को 10,542  केस मिले थे और 38 लोगों की मौत हुई थी।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस :12,591

एक्टिव केस : 65,286

कुल मामले : 4,48,57,992

कुल रिकवरी : 4,42,61,476

कुल मृत्यु : 5,31,230

कुल वैक्सीनेशन : 220.66 करोड़

क्या है रिकवरी रेट ?

देश में इस वक्त एक्टिव केस 0.15% हैं, जबकि अब तक कुल संक्रमितों में से 98.67 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 5.46% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 5.32% दर्ज की गई है। वहीं मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई।

कोरोना से 29 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना से 29 लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में चार, दिल्ली में पांच, हिमाचल प्रदेश में दो, कर्नाटक में तीन, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पंजाब में एक-एक और महाराष्ट्र में छह, राजस्थान में दो लोगों की मौत हुई है। केरल में पिछले 24 घंटों में दो मौतें हुईं। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 10,827 लोग ठीक भी हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में कहां कितने केस?

राज्य केस
महाराष्ट्र 1,100
केरल 3117
कर्नाटक 318
तमिलनाडु 542
उत्तर प्रदेश 907
दिल्ली 1,767
छत्तीसगढ़ 619
हरियाणा 1,102

तीन दिन में 30 हजार से ज्यादा केस

दिन  केस
मंगलवार  7633
बुधवार 10542
गुरुवार 12591

तीन राज्यों ने मास्क किया अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन राज्यों ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के अनुसार, पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य है। सरकार ने जिला और पंचायत प्रशासन को इसकी निगरानी करने का आदेश दिया है। वहीं केरल में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके अलावा पुडुचेरी प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। पुडुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

ये भी पढ़ें- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना संक्रमित, घर में खुद को आइसोलेट किया

Covid-19 के लक्ष्ण क्या हैं

  • बुखार
  • ड्राई कफ
  • थकान
  • स्वाद और सुगंध न आना
  • नाक बंद
  • आंख आना (लाल हो जाना)
  • गला खराब होना
  • सर दर्द
  • मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द

स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button