कोरोना वाइरसताजा खबरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना संक्रमित, घर में खुद को आइसोलेट किया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। दरअसल, रक्षा मंत्री को गुरूवार को वायुसेना के कमांडरों के एक सम्मेलन में भाग लेना था, लेकिन कोविड की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब वह इस कार्यक्रम में नहीं जा सकेंगे। हालांकि, रक्षा मंत्री को हल्के लक्षण हैं और वह घर पर क्वारंटीन हैं। चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

तीन राज्यों ने मास्क किया अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन राज्यों ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के अनुसार, पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य है। सरकार ने जिला और पंचायत प्रशासन को इसकी निगरानी करने का आदेश दिया है। वहीं केरल में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके अलावा पुडुचेरी प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। पुडुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

Covid-19 के लक्षण क्या हैं

  • बुखार
  • ड्राई कफ
  • थकान
  • स्वाद और सुगंध  आना
  • नाक बंद
  • आंख आना (लाल हो जाना)
  • गला खराब होना
  • सर दर्द
  • मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द

संबंधित खबरें...

Back to top button