कोरोना वाइरसताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP Covid-19 Update : प्रदेश के इन दो शहरों में कोरोना ने बढ़ाई चिंता! एक्टिव केस 300 पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 46 नए केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले जबलपुर और राजधानी भोपाल में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 502 मरीजों के कोरोना सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 46 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 306 पहुंच गई है। बढ़ते कोरोना मामलों पर सरकार का कहना है कि पूरी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं।

कहां-कितने एक्टिव केस ?

भोपाल – 109

इंदौर – 57

जबलपुर – 37

राजगढ़ – 27

ग्वालियर – 20

सीहोर – 15

नर्मदापुरम – 10

रायसेन – 9

उज्जैन – 7

सागर – 6

खंडवा – 3

आगर मालवा – 2

हरदा – 2

दतिया – 1

सतना – 1

देशभर में कोरोना के नए मामलों में गिरावट

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,111 नए केस सामने आए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले शनिवार को 10,093 और शुक्रवार को 10,753 नए केस दर्ज किए गए थे। वहीं अब एक्टिव केस की संख्या 60 हजार के पार पहुंच गई है।

तीन राज्यों ने मास्क किया अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन राज्यों ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के अनुसार, पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य है। सरकार ने जिला और पंचायत प्रशासन को इसकी निगरानी करने का आदेश दिया है। वहीं केरल में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके अलावा पुडुचेरी प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। पुडुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Corona Cases India : कोरोना के नए मामलों में आई कमी… लेकिन एक्टिव केस 60 हजार पार, गुजरात में सबसे ज्यादा मौतें

संबंधित खबरें...

Back to top button