बॉलीवुडमनोरंजन

आमिर खान के होने वाले दामाद का न्यूड फोटोशूट वायरल, रणवीर सिंह से हो रही तुलना

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, इरा ने लंबे समय तक डेट करने के बाद अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से सगाई कर ली है। ऐसे में अब हर कोई नूपुर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं। इसी बीच नूपुर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसकी तुलना रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट से की जा रही है।

तीन साल पहले नूपुर ने कराया था न्यूड फोटोशूट

दरअसल, तीन साल पहले नुपुर शिखरे ने न्यूड फोटोशूट कराया था। 2019 में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की थीं। जिसमें नूपुर बिना कोई कपड़ा पहने एक खेत में दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इनमें से एक मोनोक्रोम फोटो है, वहीं दूसरा कलरफुल है। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने रनिंग पर एक लंबा कैप्शन भी लिखा था। नूपुर शिखरे का ये पुराना पोस्ट अब वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।

रणवीर सिंह की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़

बता दें कि, हाल ही में रणवीर सिंह ने एक न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिस पर खूब बवाल हुआ था। यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। रणवीर सिंह ने इसी साल जुलाई में पेपर मैगजीन की कवर स्टोरी के लिए ये न्यूड फोटोशूट करवाया था। इन तस्वीरें को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद रणवीर के खिलाफ मुंबई के एक NGO ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में FIR कराई थी।

वहीं मुंबई पुलिस को दिए बयान में रणवीर सिंह ने कहा है कि, उनके फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसके बाद अब तस्वीरों को फोरेंसिक जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- न्यूड फोटोशूट केस: रणवीर सिंह का खुलासा… फोटो से हुई छेड़छाड़, पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजी तस्वीरें

नूपुर ने आयरा को फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज

हाल ही में नूपुर ने इरा को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था। जिसकी जानकारी इरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी। वीडियो में फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे रेस कॉस्ट्यूम में इरा के पास जाते और इरा को किस करते हैं। इसके बाद वो घुटनों पर बैठकर बॉक्स से रिंग निकालते हैं और इरा को प्रपोज करते हैं।

आयरा और नूपुर

कौन हैं नूपुर शिखरे?

नूपुर शिखरे दो साल से इरा खान के साथ रिलेशनशिप में हैं। 17 अक्टूबर 1985 को पुणे में जन्में नूपुर बॉलीवुड में फिटनेस एक्सपर्ट के रूप में जाने जाते हैं। एक समय पर वह इरा खान के पिता आमिर खान के भी ट्रेनर रह चुके हैं। इसके साथ वो स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर भी रह चुके हैं।

मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button