इंदौरमध्य प्रदेश

रतलाम में सड़क हादसा : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल; गुस्साए लोगों ने जाम लगाया

रतलाम जिले के महू-नीमच हाईवे पर रविवार को एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हदसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो व्यक्ति तो सड़क किनारे 50 फीट दूर खाई में जा गिरे।
दुर्घटना के बाद लोगों में रोष फैल गया। गुस्साए लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया। करीब 40 मिनट तक जाम लगा रहा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।

पगड़ी कार्यक्रम से लौट रहे थे तीनों

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले सरवन पुत्र (45) पूनमचंद अपने साथी गिरधारीलाल(52) पुत्र लक्षमण एवं बालूराम(62) पुत्र पन्नाजी के साथ रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के ग्राम गुणावद में पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। तभी पंचेड़ फंटे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों बाइक सहित नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को नामली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही सरवन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, सरवन के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

घायलों को निजी वाहनों से भेजा अस्पताल

दुर्घटना स्थल से लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों ने घायलों को निजी वाहनों से नामली के सरकारी अस्पताल भिजवाया। करीब 30 मिनट बाद एम्बुलेंस अस्पताल पहुंची। तब एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें: 15 महीने के मासूम पर बाघ ने किया हमला, बच्चे को बचाने भिड़ गई निहत्थी मां; दोनों गंभीर रूप से घायल

गुस्साए लोगों ने जाम लगाया

एक्सीडेंट होने के बाद घायलों को लेने के लिए समय पर एंबुलेंस नहीं आने और आए दिन फंटे पर हादसे होने से लोगों में रोष फैल गया। बंटी मित्र मंडल के सदस्यों व अन्य लोगों ने फंटे के पास स्पीड ब्रेकर बनाने व हादसे रोकने के लिए सुरक्षा उपाय करने की मांग को लेकर जाम कर दिया। इससे वाहनों की कतारे लग गई। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पहुंचे और लोगों से बात कर उन्हें समझाया कि अस्थाई स्प्रीड ब्रेकर बनाया जाएगा। साथ ही अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। तब कही जाकर जाम खोला गया।

ये भी पढ़ें: MP नहीं चलेगा अंडे का फंडा! गृह मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा बोले- बालगृहों, संप्रेक्षण गृहों में नहीं परोसा जाएगा अंडा-चिकन

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button