MP में कांग्रेस को लगा एक बार फिर करारा झटका, 6 बार के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत और मुरैना महापौर BJP में शामिल, CM ने दिलाई सदस्यता

श्योपुर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर करारा झटका लगा है। श्योपुर जिले के विजयपुर में मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं 6 बार के विधायक रामनिवास रावत अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
मुरैना संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले विजयपुर में सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में रावत ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। रावत के साथ ही मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी और अन्य समर्थक भाजपा में शामिल हुए।





















