राष्ट्रीय

गुजरात में पीएम की 4 रैलियां, वेरावल की रैली में बोले मोदी- गुजरात में इस बार तोड़ने हैं सारे रिकॉर्ड

गुजरात में पहले चरण के चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में पीएम मोदी भी इस समय मिशन गुजरात पर है। रविवार को दौरे के दूसरे दिन वे 4 इलाकों में मेगा रैली को संबोधित करेंगे। पहली रैली में वेरावल के सद्भावना मैदान पहुंचकर उन्होंने लोगों को संबोधित किया। जहां उन्होंने जय सोमनाथ के नारे से सभा की शुरुआत की।

पांच साल बाद सोमनाथ पहुंचे पीएम

सभा को संबोधित करने से पहले सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए। यहां PM ने भगवान भोलेनाथ का पंचामृत अभिषेक किया। चांदी के कलश से शिव जी को जल चढ़ाया। सोमनाथ द्वादश ज्योर्तिलिंग में शामिल है। बता दें कि, PM पांच साल बाद सोमनाथ पहुंचे हैं। इससे पहले वे 2017 में यहां आए थे।

हर पोलिंग बूथ पर भाजपा को जीत दिलाएं

वेरावल की रैली में PM ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है। ‘मतदान करना बहुत जरूरी है। हमें लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। आपको (जनता) हर पोलिंग बूथ पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जिताना है। इस बार सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ हमें जितना है। सबको मिलकर इस बार मेरी यह इच्छा पूरी करनी है।’

PM बोले- BJP फिर जीत रही है

PM ने जनता से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि इस बार पोलिंग बूथ में सारे रिकॉर्ड तोड़ देना है। उन्होंने कहा कि सभी चुनावी पोल, आंकड़े और न्यूज चैनल बता रहे हैं कि इस बार फिर BJP जीत रही है। लेकिन कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि इस बार मोदी इतना प्रचार क्यों कर रहे हैं। लेकिन आपको मैं ये बतना चाहता हूं कि ये मेरा कर्तव्य है।’

नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र को तोड़ना है…

पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरी एक और बहुत बड़ी इच्छा है, जो नरेंद्र का सारा रिकॉर्ड था वो भूपेंद्र को तोड़ना है। आप लोग ऐसा कमाल कीजिए कि भूपेंद्र, नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड तोड़ दे। ताकि गुजरात प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू लें।

आज 3 जगह और करेंगे रैली

मोदी आज गुजरात में 4 रैलियों को संबोधित करेंगे। वेरावल के बाद वे धोराजी में लोगों को संबोधित करेंगे। अमरेली के बाद आखिरी जनसभा बोटाद में करेंगे। इससे पहले शनिवार को वलसाड जिले के वापी में 11 किलोमीटर लंबा रोड शो करने के बाद जनसभा को संबोधित किया।

182 सीटों पर 2 चरणों में होंगे चुनाव

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर 15वां चुनाव होना है। इस बार यहां दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर और तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। वहीं नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे।

इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन्स पर 4.9 करोड़ वोटर वोट डालेंगे। गुजरात में 3,24,422 नए वोटर जोड़े गए हैं। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया का 14 नवंबर को अंतिम दिन था। 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button