Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांग्रेस को मिली राहत, बैंक अकाउंट्स से फ्रीज हटाया गया, अब IT ट्रिब्यूनल ने दी 21 फरवरी तक की मोहलत

Follow on Google News
कांग्रेस को मिली राहत, बैंक अकाउंट्स से फ्रीज हटाया गया, अब IT ट्रिब्यूनल ने दी  21 फरवरी तक की मोहलत
नई दिल्ली। कांग्रेस के बैंक अकाउंट्स पर लगा फ्रीज हटा लिया गया। इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस के फ्रीज खातों पर लगी रोक हटा दी है। एक घंटे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया। इस मामले में IT ट्रिब्यूनल में 21 फरवरी को सुनवाई होगी। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं, जिसका मतलब है कि लोकतंत्र के सारे दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। एक-दो हफ्ते में चुनाव की घोषणा होनी है। ऐसे में ऐसा करना तानाशाही है। [embed]https://twitter.com/VTankha/status/1758380186410561654[/embed]

IT ट्रिब्यूनल में 21 फरवरी को होगी सुनवाई

पार्टी नेता विवेक तन्खा ने बताया कि कांग्रेस के खातों पर रोक बुधवार तक हटा दी गई है। तन्खा ने बताया कि मैंने अभी दिल्ली में आईटीएटी बेंच के समक्ष कांग्रेस का पक्ष रखा। हमने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। तन्खा ने कहा कि अदालत ने मेरी बात सुनी। हमने कहा कि हमारे पास सबूत हैं और हमें असंगत रूप से दंडित नहीं किया जा सकता। तन्खा ने कहा कि हम पर 115 करोड़ का टैक्स कैसे बनता है, इस पर हम गुण-दोष के आधार पर बहस करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने सुनवाई के बाद हमें राहत दी और अब कांग्रेस पार्टी बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर सकती है। अगली सुनवाई बुधवार (21 फरवरी) हो होगी।

सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी : माकन

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को कहा कि हमें गुरुवार को जानकारी मिली कि बैंकों ने पार्टी के द्वारा जारी किए गए चेक रोक दिए हैं। वे हमारे चेक क्लियरेंस नहीं कर रहे। कांग्रेस पार्टी के खातों पर तालाबंदी हो गई है। इसके अलावा हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रिज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रिज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रिज करने के बराबर है। यह कदम उठाकर सरकार क्या साबित करना चाहती है। माकन ने आगे कहा कि कहा- अभी हमारे पास बिजली का बिल भरने के लिए और अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। अकाउंट फ्रीज होने के कारण न केवल भारत जोड़ों न्याय यात्रा बल्कि पार्टी की सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1758369858083815642[/embed]

आयकर विभाग ने की 210 करोड़ की मांग

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि इनकम टैक्स विभाग ने 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है। यह कार्रवाई वर्ष 2018-19 के लिए आईटी रिटर्न दाखिल करने में 45 दिन की देरी के कारण हुई है। माकन ने कहा कि पार्टी ने उनके खाते को डीफ्रीज करने के लिए आयकर अपीलीय प्राधिकरण (आईटीएटी) से संपर्क किया है। आयकर विभाग ने पार्टी से 210 करोड़ रुपए की मांग की है। माकन ने कहा, उन्हें 2018-19 के लिए अपना आईटी रिटर्न 31 दिसंबर, 2019 तक दाखिल करना था, लेकिन पार्टी 40-45 दिनों की देरी से रिटर्न फाइल किया था। ये भी पढ़ें- Farmers Protest : सरकार के साथ तीसरे दौर की बातचीत बेनतीजा, आज भारत बंद का ऐलान, क्या है किसानों के अगले तीन दिनों का प्लान
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts